Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Magh Mahine Ki Gupt Navratri Ka Mahattw

$
0
0
2022 माघ महीने की गुप्त नवरात्री का महत्त्व ज्योतिष के हिसाब से, क्या करे जीवन को आसान और साल बनाने के लिए गुप्त-नवरात्री में.

2 फरवरी 2022, बुधवार से गुप्त नवरात्री शुरू हो रही है जो की साधना, आराधना, तंत्र, मंत्र साधना, अध्यात्मिक उन्नति के लिए साधना के लिए बहुत ज्यादा महत्त्व रखता है.

हिन्दू पंचांग अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्री शुरू होती है और दैविक आराधना के लिए अती महत्त्वपूर्ण है. 

2022 माघ महीने की गुप्त नवरात्री का महत्त्व ज्योतिष के हिसाब से, क्या करे जीवन को आसान और साल बनाने के लिए गुप्त-नवरात्री में, gupt navratri 2022
Magh Mahine Ki Gupt Navratri Ka Mahattw

Read in english about when is gupt navratri of maagh month in 2022?

गुप्त नवरात्री क्यों महत्त्व रखता है?

  1. गुप्त नवरात्री भी साधना के लिए अति महत्त्वपूर्ण दिनों में आते हैं और इस समय में कोई भी व्यक्ति अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु देवी आराधना कर सकते हैं |
  2. अगर कोई तंत्र साधना करना चाहते हैं तो भी उसकी शुरुआत गुप्त नवरात्री में कर सकते हैं |
  3. कोई अगर दीक्षा लेना चाहते हैं तो भी ये समय बहुत अच्छा होता है |
  4. अध्यात्मिक सफलता के लिए भी गुप्त नवरात्री में साधना को बढ़ाया जा सकता है |
  5. सांसारिक ईच्छा की पूर्ती के लिए भी इस समय पूजा पाठ किया जा सकता है |
  6. अगर किसी को कोई रत्न धारण करना हो तो भी इन दिनों में कर सकते हैं |
  7. अगर किसी को श्री यन्त्र, दुर्गा यन्त्र या फिर अन्य कोई और यन्त्र स्थापित करना हो तो भी ये गुप्त नवरात्री का समय शुभ होता है |पढ़िए सिद्ध यंत्रो के विभिन्न प्रकार के बारे में |
  8. अगर किसी पे कोई बुरा साया हो या फिर काला जादू से कोई ग्रस्त हो तो उसके लिए भी गुप्तनवरात्री में पूजाएँ होती है |
  9. अगर कुंडली में किसी ग्रह दोषों के कारण शादी नहीं हो रही हो, संताननहीं हो रही हो, नौकरी या व्यापार में समस्या आ रही हो, प्रेम जीवन में समस्याआ रही हो तो ऐसे में भी गुप्त नवरात्री में शान्ति पूजाएँ करवा सकते हैं या फिर खुद भी ज्योतिष से पूछ के प्रयोग कर सकते हैं |
Watch video here:

आइये जानते हैं की 2022 में 2 फ़रवरी से शुरू होने वाले गुप्त नवरात्री क्यों ख़ास है और ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी ?

  • इस बार गुप्त नवरात्री २ से १०  फ़रवरी तक रहेगा जिसमे की हम देवी या ईष्ट अराधना कर सकते हैं |
  • इन दिनों हमे २ सर्वार्थ सिद्धि के योग भी मिलेंगे एक 6 फ़रवरी को और दूसरा 8 फ़रवरी को |
  • इस बार गुप्त नवरात्रि में राहू और केतु उच्च के रहेंगे गोचर कुंडली में जिसके कारण तंत्र साधना करने वालो को लाभ मिलेगा |
  • गोचर कुंडली में बुधादित्य योग भी बना रहेगा जिसके कारण जो लोग यश के लिए साधना करने के इच्छुक हैं, उन्हें भी लाभ मिलेगा |
  • मंगल मित्र राशि में रहेंगे जिससे सबको बल मिलेगा साधना के लिए |
  • शनि स्व राशि में रहेंगे जो की अध्यात्मिक साधको को बल देंगे |
  • शुक्र अपने मित्र राशि में रहेंगे जिसके कारण जो लोग सांसारिक सुख की प्राप्ति के लिए पूजा करना चाहते हैं, उन्हें भी लाभ मिलेगा |
तो देखा जाए तो २०२२ में माघ मास की गुप्त नवरात्री बहुत ख़ास रहेगी सभी के लिए |


पढ़िए नवरात्री के अचूक प्रयोग >>

क्या करे सफलता के लिए इन 9 दिनों में ?

  • इन ९ दिनों में देवी के १०८ मंत्र या फिर १००८ मंत्रो का श्रद्धा और भक्ति से जप करे सुबह और विशेषकर रात्री को दीपक जला के, इससे देवी कृपा मिलेगी. 
  • अगर कोई काले जादूया फिर बुरी नजर से ग्रस्त है तो ऐसे में देवी कवच का पाठ करना शुभ रहेगा साथ ही देवी को निम्बू भी चढ़ाएं.
  • अगर आप धन सम्बन्धी परेशानियों से गुजर रहे हैं तो इस गुप्त नवरात्री में ये प्रयोग करे. ५ सुपारी ले, १ सुखा नारियल ले, १ चांदी का सिक्का ले, ५ हल्दी की गाँठ ले. इन सभी को एक पीले कपडे में रखे और ऊपर से चावल छिडके और हल्दी का पाउडर भी डाले सभी वस्तुओ पर. अब रोज इसके सामने किसी भी लक्ष्मी मन्त्र का जप करे, नवें दिन इस पोटली को बांधके अपने तिजोरी में रख दे, इससे आय के स्त्रोत खुलेंगे और सम्पन्नता आएगी. 
  • किसी भी देवी मंदिर में रोज एक दीपक जलाए और सम्पन्नता के लिए प्रार्थना कीजिये. विशेषकर आरती के समय जरुर जाएँ.

क्या नहीं करना चाहिए गुप्त नवरात्री में बदकिस्मती से बचने के लिए?

इस नवरात्री में कोई भी ऐसा काम ना करे जिससे बदकिस्मती बढ़ के जीवन में समस्याएं लायें.
  1. किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थो से दूर रहे.
  2. किसी को चोट ना पंहुचाएं इन ९ दिनों में.
  3. किसी का भी अपमान ना करे इस गुप्त नवरात्री में
  4. किसी भी प्रकार के अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करे और किसी के लिए बददुआ ना निकाले.
  5. किसी भी प्रकार के हिंसा से दूर रहे और मांसाहार से भी दूर रहे.
अतः अपने हर दिन को माता की कृपा से भर दीजिये इस गुप्त नवरात्री में



2022 माघ महीने की गुप्त नवरात्री का महत्त्व ज्योतिष के हिसाब से, क्या करे जीवन को आसान और साल बनाने के लिए गुप्त-नवरात्री में, gupt navratri 2022.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Pokemon para colorear


Sapos para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


Tropa Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.