Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Shivling Par kya chadhaane se hogi Manokamna puri

$
0
0

शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलता है कौन सा लाभ?, जानिए क्या फायदा होता है शिवलिंग के अभिषेक का, किस वास्तु से करें शिवलिंग अभिषेक मनोकामना को पूरी करने के लिए |

शिवजी के भक्तो को शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत प्रिय होता है  और अभिषेक करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न भी होते हैं | 

शिवलिंग का अभिषेक कोई भी कर सकते हैं और शिवलिंग अभिषेक से हमारे कष्ट भी नष्ट होते रहते हैं  और जीवन सफल होता है | 

विभिन्न प्रकार के अभिलाषाओ के लिए भिन्न भिन्न वस्तुओ से अभिषेक करने के लिए शाश्त्रो में बताया गया है | इस लेख में हम यही जानेंगे की कष्टों को दूर करने के लिए किन वस्तुओ से शिवलिंग का अभिषेक किया जाय |

अगर कोई रोज शिवजी का अभिषेक न कर पायें तो विशेष अवसर जैसे सोमवार, शिवरात्रि, अमावस्या आदि को जरुर करना चाहिए | इससे जन्म कुंडली में मौजूद अनेक दोष नष्ट होते हैं और जीवन में सफलता का आगमन होने लगता है | 

कुंडली में  पितृ दोष हो, मंगल दोष हो, कालसर्प योगहो, विवाह में परेशानी आ रही हो, रोग परेशान कर रहे हों,  कर्जा बढ़ गया हो तो ऐसे में शिवलिंग का अभिषेक बहुत फायदेमंद होता है | 

जानिए क्या फायदा होता है शिवलिंग के अभिषेक का, किस वास्तु से करें शिवलिंग अभिषेक मनोकामना को पूरी करने के लिय | शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलेगी सफलता
Shivling Par kya chadhaane se hogi Manokamna puri

Read in english about What to offer on shivling to fulfill wishes?

आइये जानते हैं किस वास्तु से शिवलिंग का अभिषेक करने से कौन सी मनोकामना पूरी होती है :

  1. अगर धन सम्बन्धी परेशानी हो तो भगवन शिव का अभिषेक  घी और शहद से कर सकते  हैं |
  2. अगर मंगल दोषहो तो ऐसे में गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें |
  3. अगर रोग से परेशान हैं तो चिंता न करें जल में कुश डाल के शिवलिंग का अभिषेक करें |
  4. अगर आपको अध्यात्म मार्ग में सफल होना है, मोक्ष की अभिलाषा है तो शिवलिंग का अभिषेक तीर्थ के जल से अभिषेक करें |
  5. संतान सुखके लिए दूध से भगवन शिव का अभिषेक करें |
  6. अगर बुखार नहीं जा रहा हो तो ऐसे में शिवलिंग का अभिषेक ठन्डे जल से करना चाहिए |
  7. अगर जीवन में क्लेश ख़त्म नहीं हो रहा हो तो ऐसे में दूध से अभिषेक करें |
  8. सुगन्धित जल से अभिषेक करने से जीवन में खुशियाँ आती है |
  9. बुद्धि प्राप्त करने के लिए दूध में शक्कर मिला के अभिषेक करन चाहिए |
  10. अगर शत्रु बहुत परेशां कर रहे हो तो सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए |
  11. अगर कुंडली में सर्प दोष हो तो ऐसे में दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए |
  12. संतान सुख के लिए दही से अभिषेक करें |
  13. अगर शांति की तलाश हो तो ऐसे में तीर्थ जल से अभिषेक करना चाहिए जैसे गंगा, यमुना, शिप्रा, नर्मदा आदि | Watch YOUTUBE Video 
  14. समस्त पापो का नाश करने के लिए पञ्च गव्य( गाय के दूध, गाय के दूध का दही, गौमूत्र, गोबर, गाय का घी ) से अभिषेक करना चाहिए शिवलिंग का|
  15. पंचामृत से अभिषेक करने से सभी प्रकार सुखो को प्राप्ति होती है |
  16. अगर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में चावल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिये |
  17. अगर अकाल मृत्यु का डर सता रहा हो, नजर दोष से जीवन में अड़चन आ रही हो तो ऐसे में निम्बू के रस से अभिषेक करना चाहिए |
  18. धन और सम्पन्नता के लिए चन्दन के पेस्ट से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए |
  19. शिवलिंग पर अगर बेल पत्र से अभिषेक किया जाए तो समस्त प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है और मनोभिलाषा पूरी होती है |
  20. काले तिल से अगर शिवजी का अभिषेक किया जाए तो किसी भी कार्य में आने वाली बाधाओं का नाश होता है |
  21. अगर जौ को चढ़ाया जाए तो भी परेशानियां दूर होती हैं और धन, धान्य कभी ख़त्म नहीं होता |
  22. अगर शमी के पत्ते से अभिषेक करें तो शनि से सम्बंधित परेशानियाँ दूर होती है |
  23. अगर भस्म से भगवन शिव का अभिषेक किया जाय तो सांसारिक और अध्यात्मिक सभी प्रकार की मनोकामनाए पूरी होती है |
  24. अगर पितृ दोष हो तो ऐसे में जल में कुशा मिला के शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए |
  25. अगर विवाहमें देरी हो रही हो या बहुत बाधाएं आ रही हो तो शिवलिंग का अभिषेक केशर युक्त दूध से करें | 
  26. अगर धतूरे से शिवजी का अभिषेक करें तो समस्त प्रकार के रोग और विष का असर जाता रहता है | 
जानिए अपने कुंडली से जुड़ी ख़ास बातो को, कौन से ग्रह शुभ हैं, कौन से ग्रह के कारण जीवन में परेशानी आ रही है, कौन से उपाय करने चाहिए , संतान योग, विवाह योग, प्रेमी जीवन कैसा रहेगा आदि |


इन्हें भी पढना न भूले :

जानिए क्या फायदा होता है शिवलिंग के अभिषेक का, किस वास्तु से करें शिवलिंग अभिषेक मनोकामना को पूरी करने के लिय | शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलता है कौन सा लाभ, Different types of shivling abhishek?


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933