Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Budh Ka Kumbh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

$
0
0

बुध का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा २०२३, जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|, budh ka gochar kumbh mai| 

बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है और इसका सम्बन्ध वाणी, तर्क शक्ति, विद्वता, व्यापार अदि से है | कुंडली में शुभ और शक्तिशाली बुध जातक को अच्छा वक्ता, सफल व्यापारी, सफल अभिनेता बनने में मदद करता है | 

27 फ़रवरी २०२३ को बुध अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे है और शनि की राशी कुम्भ में प्रवेश करेंगे जहाँ पहले से ही सूर्य और शनि मौजूद हैं जिसका काफी असर हमे देखने को मिलेगा लोगो के जीवन में | 

बुध का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा २०२३, जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|, budh ka gochar kumbh mai
Budh Ka Kumbh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal 

आइये जानते हैं कब और कितने बजे बुध कुम्भ राशि में गोचर करेंगे ?

27 फ़रवरी सोमवार को शाम को 4:33 पे बुध शनि की राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे जो की बुध ग्रह की सम राशि है और १६ मार्च तक इसी में रहेंगे | इसके बाद बुध अपने नीच राशि मीन में प्रवेश करेंगे | 

Read in english about when will Mercury transit in Aquarius in 2023?

आइये जानते हैं राशिफल :

मेष राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से मेष राशिके जातको के लिए धन लाभ के रास्ते खुलेंगे | आपकी अधूरी इच्छाये पूरी होंगी | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | नौकरी वाले के पदोन्नति के योग भी मजबूत होंगे | बड़े भाई के सहयोग से रुके काम पुरे होने के योग अच्छे बनेंगे | 

Watch Video here

वृष राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से वृषभ राशिके लोगो के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है और साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग हैं | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे | रुका धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है | प्रेमियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा | 

मिथुन राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से मिथुन राशिके लोगो के लिए कुछ नया सीखने के रास्ते खोलेगा | परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं | सामाजिक सेवा के कार्यो से आप जुड़ सकते हैं | पिता के सहयोग से रुके काम पुरे होने के योग बनेंगे | जो लोग अध्यात्मिक साधनाएं करते हैं उन्हें कुछ नई अनुभूतियाँ होंगी और आगे के रास्ते खुलेंगे | 

कर्क राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से  कर्क राशिके लोगो अचानक से जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मनोरंजन में काफी धन खर्च हो सकता है |  जो लोग शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा | अपने खाने पिने में भी विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है | अचानक से किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है |

बुध का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा २०२३, जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|, budh ka gochar kumbh mai| 

सिंह राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से सिंह राशिके लोगो के संपर्क बहुत बढ़ेंगे परन्तु आपको किसी पे भी अँधा विश्वास नहीं करना है | साझेदारी में भी कोई नया काम शुरू करने के योग अच्छे बनते हैं | जो लोग विवाह के लिए साथी की तलाश में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे | पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे |

कन्या राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से  कन्या राशिके लोगो को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं | मान –सम्मान में वृद्धि हो सकती है | अगर किसी रोग से परेशां है तो अब राहत मिलेगी | अगर किसी कानूनी समस्या से गुजर रहे हैं तो रहत मिलेगी | रुका धन भी प्राप्त होने के योग अच्छे बनेंगे | आप अच्छी कूट निति बना पायेंगे जिससे शत्रुओ और विरोधियो को परस्त कर सकते हैं | 

तुला राशिफल: 

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से तुला राशिलोगो के विद्यार्थियों को विशेष लाभ दिलाएगा | व्यापारियों का मुनाफा बढेगा | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं वे अगर जल्द बाजी में काम न करें तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं | खिलाडियों, कलाकारों के लिए भी समय विशेष रहेगा | प्रेमियों के लिए समय मिला जुला रहेगा |जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | 

वृश्चिक राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से वृश्चिक राशिके लोगो को पारिवारिक क्लेश से गुजरना पड़ सकता है | नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे | कार्य स्थल पे अनावश्यक जिम्मेदारिओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है | आपको चाहिए की उत्तेजना में कोई निर्णय न ले | 

बुध का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा २०२३, जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|, budh ka gochar kumbh mai| 

धनु राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से धनु राशिके लोगो के लिए यात्राओं के रास्ते खुलेंगे | पदोन्नति हो सकती है | नए लोगो से संपर्क बढ़ेंगे | जो लोग विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है | भाई बहनों के सहयोग से रुके काम पुरे होने के योग अच्छे बनेंगे | 

मकर राशिफल: 

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से मकर राशिके लोगो को लम्बे समय से चले आ रहे परेशानियों से छुटकारा मिलेगा | आप अपने वक्चातुर्यता से अपने काम को पूरा कर पायेंगे | अगर किसी कानूनी परेशानियों से गुजर रहे हैं तो अब बाहर आ पायेंगे | कुछ नया सीखने को भी मिलेगा | 

कुंभ राशिफल:

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से कुम्भ राशिके लोगो की रचनात्मकता बढ़ जाएगी | आकस्मिक लाभ होंगे | आप भविष्य के लिए अच्छी योजना बना पायेंगे | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उन्हें अच्छा जीवन साथी मिल सकता है | विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा | प्रेमियों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है, आप अपने साथी को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं | 

मीन राशिफल: 

27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से मीन राशिके लोगो के खर्चे मनोरंजन में काफी हो सकते हैं | परिवार दोस्तों और जीवन साथी के ऊपर बहुत खर्चा हो सकता है | किसी के सहयोग से आपका कोई बड़ा रुका काम पूरा हो सकता है | जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके रास्ते भी खुलेंगे | 

तो इस प्रकार हमने जाना की 27 फ़रवरी २०२३ को बुध के कुम्भ राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | 

अगर आप अपने कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आने वाला समय कैसा रहेगा, विवाह कब होगा, कौन से ग्रह बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, क्या उपाय करना चाहिए, कौनसी पूजा करनी चाहिए, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें |

बुध का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा २०२३, जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|

बुध का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा २०२३, जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|, budh ka gochar kumbh mai, Mercury transit in aquarius predictions.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933