Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Surya Ka Meen Rashi Mai gochar ka rashifal in hindi jyotish

$
0
0

2023 में सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, भविष्यवाणी, वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, Sun transit in Pisces. 

सूर्य किसी भी राशि में 1 महीने रहते हैं और सूर्य देव के राशी परिवतन को संक्रांति कहा जाता है | 15 मार्च 2023 को सुबह लगभग 6:13 बजे सूर्य अपने शत्रु राशि कुम्भ से निकल के अपने मित्र राशि मीन में प्रवेश करेंगे और अगले 1 महीने तक रहेंगे | 

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से सूर्य पिता, आत्मा, नाम, यश, यात्रा, काम काज आदि से सम्बन्ध रखता है अतः सूर्य के मीन राशि में आने से देश मे और १२ राशि वालो (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन)के जीवन में अनेक सकरात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे |


2023 में सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, भविष्यवाणी, वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, Sun transit in Pisces.
Surya Ka Meen Rashi Mai gochar ka rashifal

आइये जानते हैं मीन संक्राति का धार्मिक महत्व:

जब भी सूर्य गुरु के राशि में प्रवेश करते हैं तो खर मास या मल मास शुरू हो जाता है जो की पूजन, दान धर्म के लिए अति उत्तम माना जाता है अतः मीन संक्रांति का धार्मिक महत्व भी बहुत है | अब पूरे महीने साधना के हिसाब से बहुत ही अच्छा समय रहेगा |

Read in English about Transit of Sun in Pisces Predictions

आइये जानते हैं की 12 रशिवालो के जीवन में क्या असर होगा सूर्य के मीन राशि में आने से :

मेष राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

सूर्य मेष राशिसे बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अगर आप बहुत समय से यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके योग बनेंगे, आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, आपके अन्दर नई शक्ति का संचार होगा और आप नई नीतियों को बना पायेंगे अपने काम काज को बढाने के लिए | 

मेष राशि के प्रेम जीवन में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है अगर आप प्रेमी की तलाश में है तो अगले एक महीने में आपको कोई ख़ास साथी मिल सकता है, अगर आप किसी को चाहते हैं तो उन्हें अपनी मन की बात बता सकते हैं| रुके कार्य आपके पूरे होने के अच्छे योग बनेंगे |

संतान को लेके कोई विशेष निर्णय लेने पड़ सकते हैं |

वृषभ राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

वृषभ राशिसे सूर्य का गोचर ग्यारहवे भाव में होगा जिसके कारण आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे, रुके कार्य पूरे होंगे, रुका धन प्राप्त होगा|

वृषभ राशी वालो का संपर्क भी बहुत बढेगा जिसका पूरा लाभ आप ले पायेंगे अपने काम काज को बढाने में |

अगर आप भूमि या वाहन खरीदने के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं तो इस महीने आपके खरीदने के योग अच्छे बनेंगे |

घर में सुख सुविधा के साधनों को बढ़ने में भी आप खर्चा करेंगे | 

संतान और प्रेमी के साथ अहंकार के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती है अतः सावधानी रखें |

मिथुन राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मिथुन राशिसे सूर्य का गोचर दशम भाव में होगा जिसके कारण आपके काम काज में बहुत बढ़ोतरी होगी, आप अपने काम के कारण नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं| 

मिथुन राशि वाले अगर नौकरी में है तो नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाएँ , जो लोग व्यापार में है, वे लोग अपने व्यापार को बढाने के लिए विशेष यत्न करेंगे और सफ़ल भी होंगे |

भूमि और वाहन लाभ के योग भी अच्छे बनेंगे, माता के आशीर्वाद से बहुत से कार्य पूरे होने के योग बनते हैं |

भाई बहनों के सहयोग से भी आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं |काम काज को लेके आप छोटी छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं |

कर्क राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कर्क राशि से सूर्य नवम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा, धर्म के कार्यो में आप ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, अपने वाणी के प्रयोग से आप विशेष नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं |

धनागमन के रास्ते खुलेंगे और जो कार्य लम्बे समय से रुके है, वे पूरे हो सकते हैं | अगर कर्क राशि वाले किसी साधना को करते हैं तो अब आपको विशेष अनुभव हो सकते हैं अतः पूरे जोश से आप साधना करे |

पिता के सहयोग से आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं, पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं | उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध बनेंगे और अगर आप किसी क़ानूनी कार्यो में फंसे है तो अब आपको आराम मिल सकता है |

भाई बहनों के साथ मिलके आप कुछ नया कर सकते हैं |

सिंह राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

सिंह राशीसे सूर्य का गोचर अष्टम भाव में होगा जिसके कारण अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो विशेष सफलता आपको मिल सकती है, अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां है तो अब आपको आराम मिलेगा| 

जीवन साथी के साथ अहंकार बढ़ने से आपके मन मुटाव बढ़ सकता है | 

आत्मबल बहुत बढ़ जायेगा, शोध कार्य में आप ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं | 

आपको भोजन करने में सावधानी बरतना होगा अन्यथा आपको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है |

कन्या राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कन्या राशिसे सूर्य सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतना होगा क्यूंकि अहंकार बढ़ने से ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है|

आपके संपर्क क्षेत्र भी बढ़ेंगे जिसके कारण नए काम काज के रास्ते भी खुलेंगे | काम काज के सिलसिले में यात्रा भी करना पड़ सकता है और नए निवेश करने के योग भी बनते हैं |

तुला राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

तुला राशीसे सूर्य का गोचर छठे भाव में होगा जिसके कारण शत्रु परास्त होंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, आपकी इच्छाएं भी बहुत बढ़ जाएँगी जिसके कारण आप पहले से अधिक मेहनत करेंगे | 

अगर किसी क़ानूनी विवाद में फंसे हुए हैं तो अब आपको राहत मिलने के योग बनेंगे | 

प्रेम सम्बन्ध सुधरेंगे, जो लोग किसी प्रेमी की तलाश में हैं, उन्हें साथी मिल सकता है , अपने प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता सकते हैं |

वृश्चिक राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

वृश्चिक राशिसे सूर्य का गोचर पंचम भाव में होगा जिसके कारण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा | आप कुछ नया सीख पायेंगे, अपने विद्या का सही स्तेमाल कर पायेंगे|

अगर आप शेयर बाजार, कमोडिटी का काम करते हैं तो अपने सही नीतियों के कारण अच्छा कम सकते हैं |

संतान के साथ मन मुटाव हो सकता है जिससे मन व्यथित हो सकता है |

प्रेम जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें |

काम काज को बढाने के लिए आप नई नीतियाँ बनाने में व्यस्त रह सकते हैं |

धनु राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

धनु राशिसे सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव में होगा जिसके कारण घर के सुखो में कमी ला सकता है परन्तु वाहन और भूमि लाभ मिलने के योग बढ़ाता है |

काम काज के सिलसिले में आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिससे पारिवारिक सुखो में कमी आएगी |

आप धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यो में भी व्यस्त रह सकते हैं |

मकर राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मकर राशिसे सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा जिसके कारण पराक्रम खूब बढ़ जायेगा, भाई बहनों के साथ मिलके कोई नया काम करने के योग बनते हैं या फिर उनके सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे |

काम काज को लेके आपको यात्राएं करना पड़ सकती है |

आप शोध कार्यो में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, अगर कोई साधना करते हैं तो उसमे भी आपको नए अनुभव हो सकते हैं | आप नए चुनौतियों को स्वीकार कर पायेंगे जीवन में उन्नति करने के लिए |

कुंभ राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कुम्भ राशि से सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा जिसके कारण अब आपको किसी से बात करने में विशेष सावधानी बरतना होगी अन्यथा जोश में आपके आप गलत बात कर सकते हैं या फिर आपकी बातो का गलत मतलब निकाला जा सकता है |

जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके आपको परेशां होना पड़ सकता है अतः ध्यान रखें | दोस्तों के साथ अनावश्यक खर्चा भी आप कर सकते हैं मौज मस्ती के लिए |

मीन राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मीन राशिमें भी सूर्य प्रवेश करेंगे और अगले एक महीने तक रहेंगे जिससे आप अपनी ताकत से जायदा जिम्मदारी लेने की कोशिश करेंगे जो की आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है |

परन्तु आपकी रचनात्मकता बढ़ जायेगी, आप पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छा काम कर पायेंगे |

आपके अहंकार और गुस्से में भी बढ़ोतरी होगी जिसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है |

तो हमने देखा की 15 मार्च को जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो 12 राशी वालो के जीवन में क्या क्या परिवर्तन देखने को मिल सकता है| उम्मीद है आप आने वाले मौको का सही स्तेमाल करके अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी पायेंगे |

अगर आप दिखवाना चाहते हैं अपनी कुंडली तो संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए अपने कुंडली में मौजूद अच्छे और ख़राब ग्रहों के बारे में |
  • जानिए अपने लिए भाग्यशाली रत्न के बारे में, सही पूजा के बारे में |
  • कौन सा रंग भाग्य जगायेगा, कब होगा विवाह, कब होगी संतान |
  • कैसे बनाएं जीवन को बेहतर ज्योतिष का स्तेमाल करके | 

2023 में सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, भविष्यवाणी, वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, Sun transit in Pisces.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


Best Crush Tagalog Quotes And Sayings 2017


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Sapos para colorear


tagalog love Quotes – Tiwala Quotes


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Pamatay na Banat and Mga Patama Love Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.