Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Budh ka Meen Rashi Mai Gochar ka Rashifal in hindi

$
0
0

बुध का गोचर मीन राशि में कब होगा मार्च २०२३, predictions of mercury transit in pisces sign,जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|

बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है और इसका सम्बन्ध वाणी, तर्क शक्ति, विद्वता, व्यापार अदि से है | कुंडली में शुभ और शक्तिशाली बुध जातक को अच्छा वक्ता, सफल व्यापारी, सफल अभिनेता, सलाहकार, मर्केटर बनने में मदद करता है | 

१६ मार्च २०२३, बृहस्पतिवार को बुध अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे है और अपने नीच राशि मीन में प्रवेश करेंगे जहाँ पहले से ही सूर्य और गुरु मौजूद हैं जिसका काफी असर हमे देखने को मिलेगा वातावरण और लोगो के जीवन में | 

बुध का गोचर मीन राशि में कब होगा मार्च २०२३, predictions of mercury transit in pisces sign,जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर
Budh ka Meen Rashi Mai Gochar ka Rashifal in hindi

आइये जानते हैं कब और कितने बजे बुध मीन राशि में गोचर करेंगे ?

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को दिन में 10:34 पे बुध अपने नीच राशि मीन में गोचर करेंगे | इसके कारण गोचर कुंडली में बुधादित्य योग भी बनेगा जो की राज योग है | बुध का ये गोचर बहुत बड़े बदलाव ला सकता है कुछ लोगो के जीवन में |

Watch video here

आइये जानते हैं राशिफल :

मेष राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से मेष राशिके जातको के खर्चे बढ़ सकते हैं और साथ ही आपके निवेश के रास्ते भी खुलेंगे | रुका धन प्राप्त होगा और साथ ही खर्चा भी हो जाएगा |भाई बहनों के साथ संबंधो में खटास आ सकती है अतः ध्यान रखें | अनैतिक संबंधो में धन बर्बाद हो सकता है |

वृष राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से वृषभ राशिके लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी परन्तु लोगो से वाद विवाद बढ़ सकता है |अगर आप सट्टा बाजार या शेयर बाजार में काम करते हैं तो बहुत सावधान रहें | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा |

मिथुन राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से मिथुन राशिके लोगो को प्रमोशन मिल सकता है, नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, अब आप पहले से ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिससे पारिवारिक सुखो में कमी आ सकती है | परिवार के सदस्यों की ईच्छा पूरी करने में आपका धन खर्चा ज्यादा हो सकता है |

कर्क राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से  कर्क राशिके लोगो के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, जो लोग किसी प्रकार की अध्यात्मिक साधना करते हैं उनके लिए भी समय कुछ नया सीखने और नया अनुभव प्राप्त करने का होगा | सामाजिक सेवा में आप व्यस्त रह सकते हैं, तीर्थ यात्रा के योग बन सकते हैं | 

सिंह राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से सिंह राशिके लोगो को अचनाक से किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा | सर्दी, जुखाम से परेशां रह सकते हैं |

कन्या राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से  कन्या राशिके लोगो के संपर्को में काफी बढ़ोतरी होगी| आपको आय बढाने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे | पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है | आपको अब ये ध्यान रखना है की अपने दोस्तों और जीवन साथी के साथ किसी भी प्रकार की गलत फहमी न पैदा हो जाए |

तुला राशिफल: 

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से तुला राशिलोगो के अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं | बिना कारण के किसी विषय को लेके उलझे हुए महसूस कर सकते हैं | रुका धन प्राप्त भी होगा और खर्च भी होगा |

वृश्चिक राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से वृश्चिक राशिके लोगो के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं वे अगर जल्दी बाजी में निर्णय न ले तो बड़े हानि से बचेंगे | नौकरीपेशा लोगो के ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी और आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे |

धनु राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से धनु राशिके लोगो का धन भौतिक सुखो को बढाने में ज्यादा खर्चा होगा | पारिवारिक आयोजनों में धन खर्चा हो सकता है | माता के आशीर्वाद से रुके काम पुरे होने के योग बनेंगे |

मकर राशिफल: 

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से मकर राशिके लोगो के यात्राओं के योग बनेंगे | काम काज को बढाने के लिए यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | किसी को भी उधार देने से बचें तो अच्छा होगा | भाई बहनों के सहयोग से रुके काम पुरे होने के योग बनेंगे |

कुंभ राशिफल:

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से कुम्भ राशिके लोगो को किसी से भी बहस करने से बचना होगा | जो लोग मार्केटिंग का काम करते हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा | जो लोग वक्ता है, अध्यापन का कार्य करते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा | खाने पीने में सावधानी बरते |

मीन राशिफल: 

१६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से मीन राशिके लोगो के ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी, आपकी रचनात्मकता बढ़ जायेगी, रुके काम पुरे होंगे और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होने के योग अच्छे बनेंगे | परन्तु मन शांत नहीं रहेगा |

तो इस प्रकार हमने जाना की १६ मार्च २०२३ गुरुवार को बुध के मीन राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | 

अगर आप अपने कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आने वाला समय कैसा रहेगा, विवाह कब होगा, कौन से ग्रह बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, क्या उपाय करना चाहिए, कौनसी पूजा करनी चाहिए, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें |


बुध का गोचर मीन राशि में कब होगा मार्च २०२३, predictions of mercury transit in pisces sign,जानिए राशिफल हिंदी में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर बुध के राशी परिवर्तन का?|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933