Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Grah Klesh ka karan aur samadhan jyotish mai

$
0
0

Grah kalesh kyu hota hai, जानिए गृह क्लेश के कारण और निवारण, किन उपायों से गृह क्लेश से बच सकते हैं, सुख शांति के उपाय | 

समय के साथ गृह क्लेश/Grah Kalesh बढ़ता ही जा रहा है और कुछ परिवार तो पूरी तरह से बिखर रहे हैं | इसका असर बच्चो पर भी बहुत पड़ता है | आज कल के भागदौड़ वाली जिन्दगी, जरुरत से ज्यादा खर्चा और दूसरो को नीचे दिखाने के चक्कर में अधिकतर परिवार से सुख शांति जाती जा रही है |

एक कडुआ सत्य ये है की जहाँ पर क्लेश होता है वहां से लक्ष्मी जी चली जाती है अतः हमे बहुत ध्यान रखना चाहिए |

धन तो आता जाता रहता है परन्तु अगर घर से सुख शांति चली जाय तो बहुत परेशानी होती है, नरक जैसा जीवन हो जाता है | प्रगति, उन्नति बेमाने हो जाते हैं |

Grah kalesh kyu hota hai, जानिए ग्रह क्लेश के कारण और निवारण, किन उपायों से गृह क्लेश से बच सकते हैं, सुख शांति के उपाय |
Grah Klesh ka karan aur samadhan jyotish mai

आइये जानते हैं की गृह क्लेश/Grah Kalesh के कुछ सामान्य कारण :

  1. अपने परिवार के सदस्यों को लेके अधिक संवेदनशील होना एक अत्यंत ही महत्त्व पूर्ण कारण है पारिवारिक क्लेश का | पति या पत्नी में से कोई एक अपने परिवार को लेके कुछ ज्यादा सोचते हैं और इसके कारण पति पत्नी में दूरियां बढ़ने लगती है | अतः एक दुसरे के परिवार के सदस्यों का सम्मान करना चाहिए पर अपने बीच के संबंधो को विशेष ख्याल रखना चाहिए |
  2. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति पत्नी के बीच क्लेश उत्पन्न होना भी एक बढ़ता हुआ कारण है आज के इस दौर में | अतः ध्यान रखें |
  3. सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव होना | आज के इस डिजिटल युग में लोग सोशल मीडिया के नशे में जी रहे हैं जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के साथ न तो समय बिताते हैं और न ही उनके जरूरतों का ध्यान रखते हैं, इसके कारण भी गृह क्लेश/Grah Kalesh बढ़ते जा रहे हैं |
  4. कुछ परिवारों में बिमारी या धनाभाव के कारण भी गृह क्लेश/Grah Kalesh बना रहता है | इस समस्या से निपटने के लिए बहुत शांति से काम लेना होता है |
  5. ग़लतफ़हमी के कारण भी गृह क्लेश होते हैं अतः इसके लिए जितनी जल्दी हो बात करके ग़लतफ़हमी दूर कर लेनी चाहिए| 

आइये जानते हैं की गृह क्लेश/Grah Kalesh के कुछ ज्योतिषीय कारण :

  • अगर जन्म कुंडली का सप्तम और अष्टम भाव दूषित हो तो ऐसे में पति पत्नी के बीच संबंधो में खटास आती है |
  • अगर जन्म पत्रिका का चौथा भाव ख़राब हो तो ऐसे में भी पारिवारिक क्लेश से गुजरना पड़ता है |
  • अगर जन्म कुंडली में मंगल और शुक्र की युति लग्न, द्वितीय भाव, चौथे भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव या बारहवें भाव में हो तो भी जातक को पारिवारिक क्लेश से गुजरना पड़ता है |
  • कुंडली में पितृ दोष भी पारिवारिक सुखो को ग्रहण लगाता है |
  • ख़राब ग्रह की अन्तर्दशा में भी पारिवारिक क्लेश से गुजरना पड़ता है |
  • अगर विवाह भाव, सुख भाव, लग्न में राहू और मंगल की युति हो तो भी गृह क्लेश/Grah Kalesh से गुजरना पड़ता है |
  • कुंडली में मौजूद किसी भी शत्रु ग्रह, नीच ग्रह का प्रभाव अगर विवाह स्थान, सुख स्थान पर हो और जब ऐसे ग्रह की दशा शुरू हो तो बहुत परेशानी उत्पन्न होती है जीवन में |
  • कई बार शत्रु द्वारा किये गए ख़राब प्रयोगों के कारण, जादू टोना के कारण भी गृह क्लेश/Grah Kalesh बढ़ता चला जाता है |
  • काई बार वास्तु दोष के कारण भी घर –परिवार में अशांति बनी रहती है |


अब आइये जानते हैं की कौन से उपाय कर सकते हैं घर में सुख-शांति के लिए, गृह क्लेश/Grah Kalesh दूर करने के लिए :

उपाय अनेक प्रकार के होते है समस्या के अनुसार सही उपाय करने पर उचित परिणाम देखने को मिलते हैं | यहाँ पर कुछ उपाय दिए जा रहे हैं जिसका प्रयोग आप जरुरत के हिसाब से कर सकते हैं |

  1. अगर पति पत्नी के बीच बिलकुल बन नही रही हो तो ऐसे में कमरे में एक बड़ा फिटकरी का टुकड़ा रखें और समय समय पर उसे धोते रहें |
  2. अगर घर में रोग, शोक बढ़ रहा हो, अशांति बढ़ रही हो तो ऐसे में पूर्णिमा को खीर बना के चन्द्रमा की रोशनी में रख दीजिये पूरी रात के लिए किसी जाली से ढक के, सुबह इसका प्रसाद पुरे परिवार में बांटे |
  3. अगर पितृ दोष के कारण गृह क्लेश/Grah Kalesh उत्पन्न हो रहा हो तो ऐसे में हर चौदस और अमावस्या को केसर की धुप घर के दक्षिण-पश्चिम कोने से शुरू करके पूरे घर में दीजिये पितरो के नाम से |
  4. अगर शनि के प्रकोप के कारण गृह क्लेश/Grah Kalesh की स्थिति बन रही हो तो सरसों के तेल से शनि देव का अभिषेक करें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाए और शांति के लिए प्रार्थना करें |
  5. अगर घर में कुछ अजीबोगरीब घटना हो रही हो और साथ ही परिवार में तनाव बढ़ रहा हो तो ऐसे में अमावस्या से 7 दिन पहले से रोज शाम के समय घर में कपूर जलाये और देशी कपूर चूर के छिडकाव करिए पूरे घर में |
  6. अगर धन की कमी के कारण गृह क्लेश/Grah Kalesh से गुजर रहे हैं तो किसी पुराने अशोक के वृक्ष के निचे धुप दीप जलाए और प्रार्थना करिए आय के स्त्रोत खोलने के लिए |
  7. अगर घर के ऊपर किसी भी वृक्ष की छाँव हो तो शाम के समय उसके निचे दीपक और धुप अवश्य दीजिये |
  8. अगर घर में कुंआ हो तो पूर्णिमा और अमावस्या को उसकी मुंडेर पे एक दीपक जलाए और थोडा दूध डाले और आशीर्वाद मांगे वहां मौजूद शक्तियों से |
  9. शिव परिवार की नियमित रूप से पूजा करें और सुख शांति के लिए प्रार्थना करें |

Grah kalesh kyu hota hai, जानिए गृह क्लेश के कारण और निवारण, किन उपायों से गृह क्लेश से बच सकते हैं, सुख शांति के उपाय | 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


5 Tagalog Relationship Rules


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Pokemon para colorear


Sapos para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


Tropa Quotes


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.