Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Shukra Ka Mithun Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

$
0
0

Shukra Gochar may 2023, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे, Venus transit in gemini date timing and predictions|

प्रेम, रोमांस, व्यक्तिगत सुख, आकर्षण शक्ति आदि के कारक ग्रह शुक्र 2 मई २०२३ मंगलवार को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं और मिथुन राशि में गोचर करेंगे | Mithun Rashi में Shukra मित्र के होते हैं और शुभ प्रभाव उत्पन्न करते हैं जिसके कारण बहुत से लोगो के जीवन में खुशियों का आगमन होगा |

शुक्र का गोचर 2 मई को दोपहर लगभग 01:46 बजे होगाऔर ये 30 मई 2023 तक इसी में रहेंगे | शुक्र के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि में मंगल और शुक्र की युति भी होगी जो की 10 मई तक बनी रहेगी | 

जन्म कुंडली में मजबूत शुक्र के होने से जातक सुख पूर्वक इस भौतिक जीवन को जी पाता है वहीँ अशुभ शुक्र के कारण जातक को प्रेम जीवन, वैवाहिक, सामाजिक जीवन में तनाव से गुजरना पड़ता है |

Shukra Gochar may 2023, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |
Shukra Ka Mithun Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

आइये अब जानते हैं शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से १२ राशियों के जीवन में क्या बदलाव होते हैं ?

मेष राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मेष राशिवालों के जातको के जीवन में बहुत अच्छे बदलाव होंगे | अगर काम काज अभी तक धीमा है तो अब समय आ गया है की कुछ नया होने वाला है, धनागमन के रास्ते खुलेंगे, आप अपने नए विचार से कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं | जीवन में आनंद और उल्लास बढ़ेगा | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

वृषभ राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से वृषभ राशिके जातको को विशेष लाभ मिलेगा क्यूंकि जहाँ धन बढ़ने के योग बनेंगे वही अपनी वाक्चातुर्यता से आप समाज में एक नई पहचान बना पायेंगे | अब ये भी जरुरी है की आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखे अन्यथा अनावश्यक खर्चे भी बहुत बढ़ जायेंगे | अगर आपके कुंडली में भी शुक्र अच्छा है तो निश्चिंत रहिये शुक्र के आपके राशि से निकलने पर भी आपको काफी लाभ देता रहेगा |

मिथुन राशिफल:

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मिथुन राशिके जातको के जीवन में विशेष परिवर्तन होने वाला है | आपके जीवन में किसी साथी की एंट्री हो सकती है, अगर आप किसी को चाहते है तो उनको अपनी बात कहने का सबसे अच्छा समय रहेगा, अगर आप अविवाहित है तो आपके विवाह के योग बनेंगे| किसी न किसी विषय को लेके चिंता भी बनी रह सकती है | अपनी संगती का ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है |

Shukra Gochar may 2023, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |



कर्क राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कर्क राशिके जातको के जीवन में परिवारक सुखो में वृद्धि के योग बनेगे| अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी जिससे मन प्रसन्न होगा | परिवार में विशेष रूप से खर्चे होंगे, ऐशो आराम की चीजे खरीदने में खर्चे होंगे |

सिंह राशिफल : 

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से सिंह राशिवाले जातको को अपने पराक्रम में वृद्धि महसूस होगी, भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा, यात्राओं के योग बन सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा | अपने कर्म से आप अपने इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे |

कन्या राशिफल : 

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कन्या राशिवाले जातकों के पारिवारिक सुखो में वृद्धि हो सकती है | नौकरी वालो की पदोन्नति हो सकती है | नई जिम्मेदारियां आपको मिलने के योग अच्छे बनेंगे | धन लाभ के योग अच्छे बनेंगे | 

तुला राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से तुला राशिवाले लोगो को अकस्मात् लाभ के योग बनेंगे, भाग्य साथ देने लगेगा जिससे आपके रुके कार्य पुरे होंगे| अगर किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अब समय आपका साथ देगा | 

Shukra Gochar may 2023, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |

वृश्चिक राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से वृश्चिक राशिवाले लोग अगर किसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो अब उससे छुटकारा पा सकते हैं, अगर शत्रुओ से परेशां है तो उनसे भी राहत मिल सकती है| जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा | रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे |

धनु राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से धनु राशिके जातको को विशेष लाभ होगा | जो लोग विवाह के लिए साथी ढूढ़ रहे हैं उनके रास्ते खुलेंगे | दोस्तों, जीवन साथी के सहयोग से रुके काम पूरे होने के योग बनेंगे | साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं |

मकर राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मकर राशिवाले जातकों के शत्रु कमजोर होंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग अच्छे बनते हैं | किसी भी प्रकार के बहस से बचिए तो अच्छा रहेगा | अच्छी संगती रखने से आगे बढ़ते जायेंगे |

Shukra Gochar may 2023, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |

कुम्भ राशिफल : 

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कुम्भ राशिकुम्भ राशि के लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पुरे होंगे, संतान पक्ष से लाभ होगा, अपनी ज्ञान का सदुपयोग कर पायेंगे, जो लोग कला जगत, खेल जगत से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा |

मीन राशिफल :

2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मीन राशिवालो के परिवारिक सुखों में वृद्धि होगी | आप भूमि वाहन खरीद सकते हैं, आकस्मिक धन लाभ और यात्रा के योग बनेंगे | माता के आशीर्वाद से कोई बड़ा काम हो सकता है |

अशुभ शुक्र ग्रह के उपाय निम्न हैं :

  • शुक्रवार का व्रत फायदा करता है |
  • माँ लक्ष्मी की पूजा से लाभ होता है |
  • सफेद वस्त्र दान करना शुभ होता है |
  • शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करने से लाभ होता है |

तो इस प्रकार हमने जाना की 2 मई को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | 

अगर आप अपने कुंडली से अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं | 

Shukra Gochar may 2023, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, May Mai kaun se grah badlenge rasahi, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tropa Quotes


Best Crush Tagalog Quotes And Sayings 2017


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.


Pokemon para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


Long distances monthsary message tagalog


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Sapos para colorear