Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Upchaya Chandra Grahan Kya Hota Hai

$
0
0

क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा 5 मई को लगने वाला Lunar Eclipse, जानिए ग्रहों की स्थिति गोचर कुंडली में, 12 राशियों पर प्रभाव |

२०२३ में 5 मई को लगेगा उपछाया चंद्र ग्रहण(upchaya chandra grahan)| तो क्या होता है ये |

खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है। जब पृथ्वी की परछाई सीधी चंद्रमा पर न पड़े तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) में पृथ्वी की सीधी छाया चंद्र पर नहीं पड़ती है. इसमें चंद्रमा धुंधला नजर आता है और चंद्रमा का एक भाग कटा हुआ नजर आता है | 

ग्रहण का समय किसी भी प्रकार की साधना के लिए उत्तम समय माना जाता है अर्थात मंत्र सिद्धि, तंत्र सिद्धि, यन्त्र सिद्धि, ईष्ट साधन के लिए उत्तम समय होता है |

क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा 5 मई को लगने वाला Lunar Eclipse, जानिए ग्रहों की स्थिति गोचर कुंडली में, 12 राशियों पर प्रभाव |
Upchaya Chandra Grahan Kya Hota Hai

क्या भारत में upchaya chandra grahan सूतक मान्य होगा ?

भारत में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा इसीलिए सूतक मान्य नहीं होगा |

Read in English about Penumbral Lunar Eclipse Details 

आइये अब जानते हैं की कहाँ कहाँ दिखेगा ये चन्द्र ग्रहण ?

5 मई २०२३ को लगने वाला upchaya chandra grahan यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा | 

कितने बजे लगेगा उप्छाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) ?

यह ग्रहण 05 मई को 2023 रात को लगभग 08 बजकर 45 मिनट से  शुरू होगा और देर रात लगभग 01 बजे तक रहेगा. upchaya chandra grahan की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट होगा |

यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा 

=आइये जानते हैं की ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी upchaya chandra Grahan के समय :

जब उपछाया चन्द्र ग्रहण लगेगा तब गोचर कुंडली में भी ग्रहण योग बना रहेगा -

  1. मेष राशि में 4 ग्रह साथ में बैठे रहेंगे राहू, सूर्य, बुध, गुरु जिससे चंडाल योग बना रहेगा और साथ ही सूर्य ग्रहण योग बना रहेगा |
  2. तुला राशि में चंद्रमा के साथ केतु विराजमान रहेंगे जिससे गोचर कुंडली में चन्द्र ग्रहण योग भी बना रहेगा |
  3. सूर्य अपने उच्च राशि में रहेंगे|
  4. गुरु, शुक्र और केतु अपने मित्र राशि में रहेंगे |
  5. राहू और मंगल अपने शत्रु राशि में रहेंगे |
  6. बुध और चंद्रमा सम राशि में रहेंगे |
  7. शनि स्व राशि में रहेंगे |



आइये अब जानते हैं की 12 राशियों पर इस upchaya chandra grahan का क्या प्रभाव पड़ सकता है ?

मेष राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) मेष राशि से सप्तम भाव में लगेगा जिसके कारण साझेदारी में काम करने वालो को एक दूसरे से सोच समझके व्यवहार करना चाहिए, अपने जीवन साथी का विशेष ध्यान रखें | खाने पीने में सावधानी रखें |

वृषभ राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) वृषभ राशि से छठे भाव में लगेगा जिसके कारण वाद विवाद में फंस सकते हैं अतः धैर्य रखें व्यवहार करने में, जल्दीबाजी में कोई निर्णय न ले, किसी को भी उधार देने से बचें |

मिथुन राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) मिथुन राशि से पंचम भाव में लगेगा जिसके कारण जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें विशेष सावधानी रखना होगी, संतान के स्वास्थ्य से सम्बन्धी चिंता हो सकती है | प्रेमियों को इस दिन एक दूसरे से संभल कर व्यवहार करना चाहिए |

कर्क राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) कर्क राशि से चतुर्थ भाव में लगेगा जिससे पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, घर और वाहन के रख रखाव में ज्यादा खर्चा हो सकता है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है |

सिंह राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) सिंह राशि से तीसरे भाव में लगेगा जिसके कारण यात्राओं में खर्चा हो सकता है और नुकसान भी अतः ध्यान रखें| भाई बहनों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | जीवन साथी को काम काज में पहले से ज्यादा परेशानी आ सकती है |

कन्या राशिफल : 

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) कन्या राशि से दूसरे भाव में लगेगा जिसके कारण धन हानि हो सकती है, शेयर बाजार और सट्टा बाजार में सोच समझकर काम करें | किसी भी प्रकार के बहस से बचे और जल्दी बाजी में कोई निर्णय न ले | जीवन साथी के सेहत को लेके चिंता हो सकती है |

तुला राशिफल : 

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) तुला राशि में  ही लगेगा जिसके कारण क्रोध बढ़ सकता है, नजर दोष के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है काम काज में, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से आप गुजर सकते हैं |

वृश्चिक राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) वृश्चिक राशि से बारहवें भाव में लगेगा जिसके कारण अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं, दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है  अतः अपना विशेष ध्यान रखें |

धनु राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) धनु राशि से ग्यारहवें भाव में लगेगा जिसके कारण अपनी इच्छाओ की पूर्ति के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करना होगी | बड़े भाई के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | 

मकर राशिफल : 

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) मकर राशि से दशम भाव में लगेगा जिसके कारण मेहनत का सही परिणाम प्राप्त करने में समस्या रहेगी, उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, काम काज में रूकावटो का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा |

कुम्भ राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) कुम्भ राशि से नवम भाव में लगेगा जिसके कारण भाग्य का साथ मिलने में परेशानी आएगी, पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करना होगी सफलता प्राप्त करने के लिए, माता पिता के सेहत का ध्यान रखें, गुरु सेवा करने का सबसे अच्छा समय होगा | 

मीन राशिफल :

5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण(penumbral lunar eclipse) मीन राशि से अष्टम भाव में लगेगा जिसके कारण स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है, दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं , अचानक से धन हानि हो सकती है, पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है |

तो इस प्रकार हमने देखा की 5 मई २०२३ को लगने वाले उपछाया चन्द्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर क्या हो सकता है |

क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा 5 मई को लगने वाला Lunar Eclipse, जानिए ग्रहों की स्थिति गोचर कुंडली में, 12 राशियों पर प्रभाव |


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tropa Quotes


Best Crush Tagalog Quotes And Sayings 2017


“BAHAY KUBO HUGOT”


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Pokemon para colorear


Sapos para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


Long distances monthsary message tagalog


Re:Mutton Pies (lleechef)


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.