Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal

$
0
0

Budh ka gochar vrishabh rashi mai 7 june 2023 ko, जानिए राशिफल, वृषभ राशि में बुध का क्या फल होगा, mercury transit june 2023 |

ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून को वृषभ राशि में गोचर करेंगे जो की बुध की मित्र राशि है | वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार के कारक ग्रह माने गए हैं | जन्म कुंडली में शुभ बुध के कारण जातक को वाक् चातुर्यता प्राप्त होती है, निर्णय लेने की अच्छी क्षमता प्राप्त होती है, व्यापार में सफलता मिलती है, जातक की पहचान दूर दूर तक रहती है |

7 जून २०२३ बुधवार को शाम को लगभग 7:40 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और वृषभ राशि में गोचर करेंगे |

Budh ka gochar vrishabh rashi mai 7 june 2023 ko, जानिए राशिफल, वृषभ राशि में बुध का क्या फल होगा, mercury transit june 2023 |
Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal


Read in english about When will Mercury Transit in Taurus Sign in June 2023?

आइए जानते हैं कि बुध के वृष राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या प्रभाव होगा ?

मेष राशिफल :

7 जून २०२३ को बुध के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशिके लोगो को धन लाभ होगा, व्यवसाय या फिर नौकरी के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | भाई बहनों के साथ किसी पिकनिक पे जा सकते हैं | कानूनी कार्यो में फंस सकते हैं अतः ध्यान रखें |

वृषभ राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशिमें गोचर से उन लोगो को विशेष फायदा होगा जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं |  आप जीवन को लेकर नई नीतियां बना पाएंगे। छोटे निवेश के लिए भी आप आगे बढ़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुलेंगे | विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा | वृषभ राशि के प्रेमियों के लिए भी समय शुभ रहेगा | 

पढ़िए Budh Gayatri Mantra के फायदे 

मिथुन राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से मिथुन राशिवालों के खर्च बढ़ेंगे, दोस्तों और परिवारवालों के साथ खाने-पीने में, मनोरंजन में काफी पैसा खर्च हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे |

कर्क राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से कर्क राशिवालों की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, आय के स्रोत खुलेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा लोगों के तरक्की के रास्ते खुलेंगे, व्यस्तता बहुत बढ़ेगी, बड़े भाई से सम्बन्ध अच्छे होंगे |

सिंह राशिफल :

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से सिंह राशिवालों को नई जिम्मेदारियां उठाने का मौका मिलेगा, जिससे व्यस्तता काफी बढ़ जाएगी। समाज में, परिवार में ऑफिस में आपको नाम और शोहरत मिलेगी । आपकी कार्य क्षमता पहले से बहुत अच्छी हो जायेगी |



कन्या राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से  कन्या राशिके जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे, अगर आप किसी तरह के कानूनी मामलों में फंसे हैं तो अब आप इससे मुक्त हो पाएंगे। मनोरंजन के लिए आप यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

तुला राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से तुला राशिके जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, अचानक जीवन में काफी बदलाव आ सकते हैं, जो लोग किसी तरह के शोध कार्य से जुड़े हैं, उन्हें लाभ होगा। खाने पीने में विशेष सावधानी रखें |

वृश्चिक राशिफल :

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से वृश्चिक राशिके जातकों को बहुत लाभ होगा, आपके संपर्क बढ़ेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी, विवाह के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी होगी।

धनु राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से धनु राशिके जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है, शत्रु कमजोर होंगे, लेकिन वासना बहुत बढ़ जाएगी, जिसे नियंत्रित न किया जाए तो काफी परेशानी हो सकती है। मनोरंजन में और कानूनी कार्यो में धन खर्च बढ सकता है |

मकर राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से मकर राशिके छात्रों को काफी लाभ होगा, सट्टा बाजार और शेयर बाजार का काम करने वालों को लाभ मिलेगा। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है |

पढ़िए Budh Grah Shanti Pooja Ke Fayde

कुम्भ राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से  कुम्भ राशिके जातकों के खर्चे परिवार में बढ़ सकते हैं, अचानक से जीवन में कोई बड़ा खर्चा भी आपको परेशां कर सकता है, नया वाहन खरीदने के योग अच्छे रहेंगे |

मीन राशिफल:

7 जून २०२३ को बुध के वृष राशि में गोचर से मीन राशिके जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तो इस प्रकार हमने देखा की 7 जून २०२३ को बुध के वृषभ राशि में गोचर से 12 राशियो के जीवन में क्या प्रभाव हो सकता है |

अगर आप अपनी जन्म पत्रिका के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो संपर्क करें ज्योतिष सेवा के लिए |

  • जानिए अपने विवाह के बारे में|
  • करियर के बारे में |
  • प्रेम विवाह के बारे में |
  • संतान सुख के बारे में |
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए |
  • कौन सा रत्न धारण करना चाहिए आदि |

Budh ka gochar vrishabh rashi mai 7 june 2023 ko, जानिए राशिफल, वृषभ राशि में बुध का क्या फल होगा, mercury transit june 2023 |


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933