Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Mithun Sankranti Significance In Astrology

$
0
0
Surya Mithun Rashi Mai kab jayenge, surya gochar june 2023,  मिथुन संक्रांति क्या है, 2023 में सूर्य मिथुन राशि में कब प्रवेश करेंगे?, १२ राशियों पर क्क्याया असर होगा सूर्य के mithun राशि में आने से,  क्या करे पुण्य लाभ के लाभ के लिए |

Surya Mithun Rashi Mai kab jayenge, surya gochar june 2023,  मिथुन संक्रांति क्या है, 2023 में सूर्य मिथुन राशि में कब प्रवेश करेंगे?, Rashifal
Mithun Sankranti Significance In Astrology

मिथुन संक्रांति का महत्त्व:

जब मिथुन संक्रांति होती है हिन्दू पंचांग के हिसाब से तो भारत के गुवाहाटी में कामख्या मंदिर में एक ख़ास घटना घटती है, ये सिर्फ साल में एक बार होता है और पुरे विश्व से लोग यहाँ आते है इस चमत्कार को देखने के लिए. 

मिथुन संक्रांति क्या है?

जब सूर्य वृषभ राशि से मिथुन में प्रवेश करता है तो उस समय को मिथुन संक्रांति कहते हैं. ज्योतिष के हिसाब से इस दिन के बाद अगले करीब ३१ दिन तक सूर्य मिथुन राशी में रहता है. 

भारत के बहुत से भागो में इस दिन लोग भगवान् विष्णु की पूजा करते हैं. कई भागो में मानसून आ जाता है और लोग बारिश का भी आनंद लेते हैं.

आइए जानते हैं कि सूर्य कब और किस समय मिथुन राशि में गोचर करेगा:

2023 में सूर्य १५ जून, गुरुवार को लगभग शाम को 6:07 पे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और अगले एक महीने इसी में रहेंगे |

मिथुन संक्रांति को लोग क्या करते हैं ?

  • इस दिन लोग भगवान् विष्णु के साथ धरती माँ की पूजा करते हैं. 
  • लोग विभिन्न वस्तुओ का दान करते हैं जरुरतमंदो को पुण्य लाभ के लिए. 
  • सूर्य का सम्बन्ध पितरो से है अतः बहुत से लोग पितरो के उन्नति और उनसे आशीर्वाद के लिए प्रार्थनाये और पूजा करते हैं. 
  • इस दिन बहुत से लोग चावल नहीं खाते हैं. 

मिथुन संक्रांति और अम्बुबाची मेला:

जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करता है तो उसके बाद कामख्या मंदिर में जो की गुवाहाटी में है में एक ख़ास मेला लगता है जिसे “अम्बुबाची मेला” कहते हैं. इस मेले में लोग विश्वभर से आते हैं. ऐसा कहा जाता है की साल में एक बार माता कामख्या रजस्वला होती है अतः इसीलिए कुछ दिनों के लिए मंदिर का पठ बंद रहता है और इन्ही दिनों मंदिर में मेला लगता है | 

अतः मिथुन संक्रांति इसीलिए भी बहुत महत्त्व रखता है. इस समय बारिश की शुरुआत होती है, मौसम सुहाना होने लगता है, माता कामख्या के चमत्कार लोग देख पाते हैं |
watch video here:

आइये जानते हैं की सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से १२ राशियों पर क्या असर होगा ?

सूर्य नाम, प्रसिद्धि, पिता, यात्रा, प्रशासन आदि से संबंधित है और इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है। सूर्य का प्रत्येक गोचर लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाता है और इसलिए ज्योतिषी सूर्य ग्रह की चाल पर नजर रखते हैं।

मेष भविष्यफल:

मेष राशि से तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा, जिससे यात्रा में वृद्धि हो सकती है, पराक्रम में वृद्धि होगी, भाई-बहनों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मेष राशि वालों की लव लाइफ में यदि कोई समस्या चल रही है तो वह अभी सुलझ जाएगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

जीवनसाथी के साथ भी आपका समय अच्छा बीतेगा। पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होने के आसार प्रबल होंगे।

वृष भविष्यफल:

वृष राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा जिससे वृष राशि के जातकों को काफी लाभ देखने को मिलेगा अगर कुछ समय से आप किसी परेशानी में हैं तो अब आपकी समस्या का समाधान होगा आपको वाणी के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा, नई ज़िम्मेदारियों से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। वृष राशि वालों की लव लाइफ में काफी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है।

-मिथुन भविष्यफल:

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश हो रहा है, जिससे आपके अहंकार में वृद्धि होगी, यात्रा में वृद्धि हो सकती है, आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे।

पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता परेशान कर सकती है, साथ ही उच्चाधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।

छात्रों के पास भी अच्छा समय होगा।

कर्क भविष्यफल:

सूर्य का कर्क राशि से द्वादश भाव में गोचर यात्रा को बढ़ाता है और आप में रचनात्मकता को बढ़ाता है।

आप भावनात्मक निर्णय लेंगे जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा, बेवजह के झगड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि भविष्यफल:

सिंह राशि से एकादश भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए आमदनी के रास्ते खोलेगा। यदि आप लंबे समय से कोई काम करना चाहते हैं तो अब आप उसे पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि आपको खुशी देगी।

सिंह राशि के जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, आप अपने प्रेमी के साथ यादगार समय बिता पाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि का फल:

कन्या राशि से दशम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत अच्छा है, आपके काम में वृद्धि होगी, साथ ही प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नई जिम्मेदारियां आपकी व्यस्तता को बढ़ाएगी, लेकिन अपनी रचनात्मकता से आप हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि के जातकों के लिए समय तनावपूर्ण रहेगा, अपने प्रेमी के साथ संभलकर व्यवहार करें।

स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें, लापरवाही न करें।

तुला राशि भविष्यफल:

तुला राशि से नवम भाव में सूर्य का गोचर आपको धार्मिक कार्यों से जोड़ेगा। आप सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि ले सकते हैं।

आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कार्यक्षेत्र में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन अशांत रह सकता है।

वृश्चिक राशिफल:

वृश्चिक राशि से अष्टम भाव में सूर्य का गोचर आपको परेशान कर सकता है, पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी से बेवजह के वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा आप उलझ सकते हैं।

धनु राशि भविष्यफल:

धनु राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास ला सकता है, अहंकार की टक्कर से दूरियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।

अगर आप शेयर बाजार, सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर राशि भविष्यफल:

मकर राशि से छठे भाव में सूर्य के गोचर से आपका रुका हुआ धन मिल सकता है, शत्रु परास्त होंगे, काम बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन में उथल-पुथल हो सकती है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, गलतफहमियों के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ भविष्यफल :

कुंभ राशि से पंचम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत सारी खुशखबरी लेकर आएगा, आपके प्रेम जीवन में कई अच्छे बदलाव आएंगे, छात्रों के लिए भी समय शुभ रहेगा, जो लोग शादी के लिए साथी की तलाश कर रहे हैं सफलता भी मिल सकती है।

अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

मीन राशि भविष्यफल:

मीन राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर आपको काम में काफी व्यस्त कर सकता है, परिवार में कम समय दे पाएंगे। बिजनेस, काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार से जुड़े हैं तो भी सावधान रहें।


तो ऐसे में हमने देखा कि 15 जून 2021 मंगलवार को जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा तो 12 राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली के अनुसार आपके जीवन में क्या होने वाला है तो आप ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।

  • जानिए कब मिलेगी आपको सफलता?
  • ज्योतिष के अनुसार कब होगी शादी?
  • संतान का भाग्य कैसा है?
  • कैसी रहेगी लव लाइफ?
  • किस पूजा से दूर होंगे विघ्न?
  • कौन सा रत्न जगाएगा भाग्य?


Surya Mithun Rashi Mai kab jayenge, surya gochar june 2023,  मिथुन संक्रांति क्या है, 2023 में सूर्य मिथुन राशि में कब प्रवेश करेंगे?, १२ राशियों पर क्क्याया असर होगा सूर्य के mithun राशि में आने से,  क्या करे पुण्य लाभ के लाभ के लिए |

Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Pokemon para colorear


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


Tropa Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Girasoles para colorear


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.


Sapos para colorear