Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

$
0
0

Guru ka gochar 2024, गुरु कब बदलेंगे राशि, क्या असर होगा 12 राशियों पर, किनकी किस्मत बदलेगा बृहस्पती|

Guru Gochar 2024: 

बृहस्पति किसी भी राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं इसीलिए इनका राशी परिवर्तन बहुत महत्त्व रखता है | 1 ही राशि में दुबारा आने में गुरु को 12 साल का समय लगता है | इस समय बृहस्पति मेष राशि में है और 1 मई 2024 को ये वृषभ राशि में जायेंगे जो की गुरु की शत्रु राशि है | 

Guru Gochar 2024:गुरु एक अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण ग्रह है जिसका सम्बन्ध धन, ऐश्वर्य, ज्ञान, संतान, भाग्य, धार्मिक कार्य, अभिमान, विवाह, प्रभुत्त्व, सफलता आदि से होता है |

जब भी बृहस्पति राशि परिवर्तन करते हैं तो 12 राशि वालो के जीवन में बहुत बड़े बदलाव करते हैं | आइये जानते हैं की किनके विवाह के योग मजबूत होंगे, किन्हें मालामाल करेगा, किनके जीवन में संघर्ष बढेगा, किन्हें मिलेगी अपार सफलता, किन्हें रखना होगी विशेष सावधानी आदि | Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

Guru ka gochar 2024, गुरु कब बदलेंगे राशि, क्या असर होगा 12 राशियों पर, किनकी किस्मत बदलेगा बृहस्पती, Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal
Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga


आइये जानते हैं कितने बजे और कब गुरु वृषभ राशि में जायेंगे ?

1 मई 2024, बुधवार को दोपहर में लगभग 2:29 बजे गुरु ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे अगले एक साल इसी में रहेंगे फिर मई 2025 में मिथुन राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान ये रखना है की वृषभ राशि में बृहस्पति शत्रु के हो जाते हैं | 

आइये जानते हैं राशिफल : 

मेष राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशि वालों के अहंकार में वृद्धि करेगा, धनागमन के रास्ते खुलेंगे | जो लोग वक्ता है, धर्म गुरु हैं,   उनका प्रभाव क्षेत्र बढेगा | धर्म और समाज सेवा के कार्यो में धन अधिक खर्च हो सकता है | जीवनसाथी के साथ अहंकार टकरा सकता है | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | मेष राशि वालो को आकस्मिक रूप से कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे जो जीवन में बड़े बदलाव लेके आयेंगे |


वृषभ राशिफल: Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो के अन्दर नई उर्जा का संचार होगा पर किसी न किसी विषय को लेके उलझाने बनी रहेंगी | जो लोग नई नौकरी या फिर नए कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहने वाला है | अति उत्तेजना के कारण आप परेशान रह सकते हैं अतः ध्यान रखें | जहाँ जरुरत न हो वहां अपनी राय देने से बचें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें | नई जिम्मेदारियों के लिए अपने आपको तैयार करें | विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहेगा|

मिथुन राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मिथुन राशी के लोगो के खर्चे बढ़ेंगे पर निवेश अधिक होगा जिसका फायदा आपको बाद में मिलेगा | उनके रास्ते खुलेंगे जो लोग विवाह करना चाहते हैं | नए लोगो से सम्बन्ध बनेंगे पर किसी पे अँधा विश्वास न करें अन्यथा परेशां होना पड़ेगा |  Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

कर्क राशिफल 

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी पर संघर्षो के बाद | नई चुनौतियाँ आपके जीवन में आएँगी और आप सफलता पूर्वक उनका सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे | तीर्थ यात्रा करने के योग मजबूत होंगे, जो लोग अध्यात्म में प्रवेश करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा | 

सिंह राशिफल 

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को पदोन्नति मिल सकती है, नाम और यश की प्राप्ति होगी पर काम काज बढ़ने से आप पारिवारिक खुशियों का आनंद पूरी तरह नहीं ले पायेंगे | रुका धन प्राप्त होने के योग भी मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है, जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहेगा | Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

कन्या राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो की रचनात्मकता बढ़ेगी, भूमि और वाहन खरीदने के योग मजबूत होंगे | जो लोगो किसी प्रकार की साधना करते हैं उन्हें काफी नए अनुभव होंगे | जो लोग समाज सेवा या किसी प्रकार के धार्मिक कार्यो के साथ जुड़े हैं उनकी बहुत तरक्की होगी | आपका धन अनावश्यक रूप से बहुत सी ऐसी कार्यो को सीखने में खर्च होगा जिसकी आपको जरुरत नहीं होगी | अतः उत्तेजना में आके किसी कार्य को करने से बचें |

तुला राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो को आकस्मिक बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए| स्थान परिवर्तन हो सकता है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव अचानक से होगा| जो लोग वैज्ञानिक हैं, किसी भी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी रोमांच से भरा रहेगा | Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

वृश्चिक राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के संपर्क काफी बढ़ेंगे, जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें जीवन साथी मिलेगा | पर आपको अपने करीबियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखना होगी क्यूंकि गलतफहमियां काफी बढ़ सकती है | 

धनु राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो के ऊपर अन्वाश्यक जिम्मारियां बढेंगी जिससे आपके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है | किसी को भी उधार देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा धन लम्बे समय के लिए फंस सकता है | लम्बे समय के लिए भूमि में निवेश करने के योग मजबूत होंगे | आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिय पहले से ज्यादा मेहनत कर पाएंगे और उसमे सफलता मिलने योग भी मजबूत होंगे | Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

मकर राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मकर राशि के जो लोग समाज सेवा के कार्य, धर्म के कार्य से जुड़े हैं उन्हें बहुत तरक्की मिलेगी | जो लोग किसी प्रकार की मंत्र साधना, तंत्र साधना, योग साधना करते हैं उन्हें नए अनुभव और उन्नति देखने को मिलेगी | अब आप बहुत कुछ नया सीखेंगे और आपको इस जीवन को लेके नई समझ प्राप्त होगी | भूमि में निवेश करने के योग मजबूत होंगे | 

कुम्भ राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो को पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी | आपके अन्दर सफलता प्राप्त करने की ईच्छा प्रबल होगी जिससे आप पहले से बहुत अधिक मेहनत करने लगेंगे | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मौके मिलेंगे | अगर आप अपने अहंकार को नियंत्रित करें तो निश्चित रूप से बहुत तरक्की करेंगे |

मीन राशिफल :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा| अपने आपको खाली मत रहने दे अन्यथा आप डिप्रेशन में जा सकते हैं, अच्छे लोगो के साथ संगती करें तो आप खूब तरक्की करेंगे| अपनी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए अब आप खूब मेहनत करेंगे और आप सफल भी होंगे, पारिवारिक कलह के कारण आप तनाव में रह सकते हैं समय समय पर |  Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

तो इस प्रकार हमने देखा की 1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से किनकी किस्मत चमकेगी, किनके जीवन में संघर्ष बढेगा, किनके विवाह के रास्ते खुलेंगे, किनका भाग्योदय होगा आदि |

अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार ये जानना चाहते हैं की आपके जीवन में आने वाले समय में क्या बदलाव होगा तो आप अपनी कुंडली दिखवाने के लिए ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए करियर के बारे में?
  • जानिए विवाह के बारे में?
  • जानिए प्रेम जीवन कैसा रहेगा ?
  • कौन सा रत्न धारण करना चाहिए?
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए आदि ?|
Decorative Buttons Links

Guru ka gochar 2024, गुरु कब बदलेंगे राशि, क्या असर होगा 12 राशियों पर, किनकी किस्मत बदलेगा बृहस्पती, Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933