Shukra Gochar June 2024, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे, Venus transit in Gemini date timing and predictions|
प्रेम, रोमांस, व्यक्तिगत सुख, आकर्षण शक्ति आदि के कारक ग्रह शुक्र 12 June2024 बुधवार को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं और मिथुन राशि में गोचर करेंगे | Mithun Rashi में Shukra मित्र के होते हैं और शुभ प्रभाव उत्पन्न करते हैं जिसके कारण बहुत से लोगो के जीवन में खुशियों का आगमन होगा |
शुक्र का गोचर 12 जून को शाम में लगभग 6:14 बजे होगाऔर ये 7 july 2024 तक इसी में रहेंगे |
जन्म कुंडली में मजबूत शुक्र के होने से जातक सुख पूर्वक इस भौतिक जीवन को जी पाता है वहीँ अशुभ शुक्र के कारण जातक को प्रेम जीवन, वैवाहिक, सामाजिक जीवन में तनाव से गुजरना पड़ता है |
![]() |
Shukra Ka Mithun Rashi Mai Gochar Ka Rashifal |
आइये अब जानते हैं शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से १२ राशियों के जीवन में क्या बदलाव होते हैं ?
मेष राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मेष राशिवालों के जातको के जीवन में बहुत अच्छे बदलाव होंगे | अगर काम काज अभी तक धीमा है तो अब समय आ गया है की कुछ नया होने वाला है, धनागमन के रास्ते खुलेंगे, आप अपने नए विचार से कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं | जीवन में आनंद और उल्लास बढ़ेगा | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे |
वृषभ राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से वृषभ राशिके जातको को विशेष लाभ मिलेगा क्यूंकि जहाँ धन बढ़ने के योग बनेंगे वही अपनी वाक्चातुर्यता से आप समाज में एक नई पहचान बना पायेंगे | अब ये भी जरुरी है की आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखे अन्यथा अनावश्यक खर्चे भी बहुत बढ़ जायेंगे | अगर आपके कुंडली में भी शुक्र अच्छा है तो निश्चिंत रहिये शुक्र के आपके राशि से निकलने पर भी आपको काफी लाभ देता रहेगा |
मिथुन राशिफल:
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मिथुन राशिके जातको के जीवन में विशेष परिवर्तन होने वाला है | आपके जीवन में किसी साथी की एंट्री हो सकती है, अगर आप किसी को चाहते है तो उनको अपनी बात कहने का सबसे अच्छा समय रहेगा, अगर आप अविवाहित है तो आपके विवाह के योग बनेंगे| किसी न किसी विषय को लेके चिंता भी बनी रह सकती है | अपनी संगती का ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है |
पढ़िए उपछाया चन्द्र ग्रहण क्या होता है ?
Shukra Gochar June 2024, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |
कर्क राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कर्क राशिके जातको के जीवन में परिवारक सुखो में वृद्धि के योग बनेगे| अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी जिससे मन प्रसन्न होगा | परिवार में विशेष रूप से खर्चे होंगे, ऐशो आराम की चीजे खरीदने में खर्चे होंगे |
सिंह राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से सिंह राशिवाले जातको को अपने पराक्रम में वृद्धि महसूस होगी, भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा, यात्राओं के योग बन सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा | अपने कर्म से आप अपने इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे |
कन्या राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कन्या राशिवाले जातकों के पारिवारिक सुखो में वृद्धि हो सकती है | नौकरी वालो की पदोन्नति हो सकती है | नई जिम्मेदारियां आपको मिलने के योग अच्छे बनेंगे | धन लाभ के योग अच्छे बनेंगे |
तुला राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से तुला राशिवाले लोगो को अकस्मात् लाभ के योग बनेंगे, भाग्य साथ देने लगेगा जिससे आपके रुके कार्य पुरे होंगे| अगर किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अब समय आपका साथ देगा |
Shukra Gochar June 2024, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |
वृश्चिक राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से वृश्चिक राशिवाले लोग अगर किसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो अब उससे छुटकारा पा सकते हैं, अगर शत्रुओ से परेशां है तो उनसे भी राहत मिल सकती है| जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा | रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे |
धनु राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से धनु राशिके जातको को विशेष लाभ होगा | जो लोग विवाह के लिए साथी ढूढ़ रहे हैं उनके रास्ते खुलेंगे | दोस्तों, जीवन साथी के सहयोग से रुके काम पूरे होने के योग बनेंगे | साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं |
मकर राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मकर राशिवाले जातकों के शत्रु कमजोर होंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग अच्छे बनते हैं | किसी भी प्रकार के बहस से बचिए तो अच्छा रहेगा | अच्छी संगती रखने से आगे बढ़ते जायेंगे |
Shukra Gochar June 2024, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |
कुम्भ राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कुम्भ राशिकुम्भ राशि के लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पुरे होंगे, संतान पक्ष से लाभ होगा, अपनी ज्ञान का सदुपयोग कर पायेंगे, जो लोग कला जगत, खेल जगत से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा |
मीन राशिफल :
12 June 2024 को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मीन राशिवालो के परिवारिक सुखों में वृद्धि होगी | आप भूमि वाहन खरीद सकते हैं, आकस्मिक धन लाभ और यात्रा के योग बनेंगे | माता के आशीर्वाद से कोई बड़ा काम हो सकता है |
अशुभ शुक्र ग्रह के उपाय निम्न हैं :
- शुक्रवार का व्रत फायदा करता है |
- माँ लक्ष्मी की पूजा से लाभ होता है |
- सफेद वस्त्र दान करना शुभ होता है |
- शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करने से लाभ होता है |
तो इस प्रकार हमने जाना की 12 June को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है |
अगर आप अपने कुंडली से अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं |
Shukra Gochar June 2024, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, June Mai kaun se grah badlenge rasahi, शुक्र मिथुन राशि में कब जायेंगे |