Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Shani Vakri Kab Honge

$
0
0

Shani vakri kab honge 2024, वक्री शनि 2024 की तारीख और समय, Shani Vakri 2024 Date and Time, 12 राशियों पर वक्री शनि का क्या असर होगा ?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्मो के फल को देने वाले ग्रह हैं शनिदेव, मेहनत और इमानदारी देने वाले ग्रह है शनि देव | इस समय shani अपनी स्व राशि कुम्भ में मौजूद है |

Shani Vakri 2024 in June:

शनि ग्रह 29 जून को रात्री में लगभग 11 बजकर 51 मिनट पर वक्री हो जायेंगे गोचर कुंडली में | वक्री अवस्था में शनि अत्यंत शक्तिशाली हो जाते हैं और इसका असर हमे लोगो के जीवन, राजनीती, मौसम में साफ़ साफ़ दिखने लगता है |

शनि ग्रह 15 नवम्बर २०२४ तक वक्री अवस्था में रहेंगेअतः 4 महीनो में हमे लोगो के जीवन में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिलेंगे, कुछ लोग तो बबहुत लाभान्वित होंगे तो कुछ लोगो के जीवन में पेशानियाँ बढ़ जायेंगी |

शनि देव कर्म फल के दाता है, न्याय के देवता है अतः वक्री अवस्था में ये लोगो को जीवन को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं | 

गोचर कुंडली में शनि ग्रह इस समय कुंभ राशि में हैं और ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है | इसी के साथ कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है | अतः इन राशियों को वक्री शनि का ज्यादा असर दिखाई देगा | 

Shani grah ki 3 दृष्टि होती है तीसरी, सप्तम और दशम अतः कुम्भ राशि में रहते हुए शनि देव मेष राशी, सिंह राशी और वृश्चिक राशि पर भी पूरा प्रभाव देखायेंगे |

शनि के वक्री होने से महत्वपूर्ण घटनाएं घटित होंगी | जन्म कुंडली में शनि की स्थिति के अनुसार इसका फल जीवन में दिखेगा | 

शनि की चाल सबसे धीमी होती है इसीलिए इसका असर भी जीवन में गहरा और लम्बा दिखता है | शनि के प्रभाव से जातक में चुनौतियों और बाधाओं का सामना करने की ताकत मिलती है | 

जन्म कुंडली में कुम्भ और मकर राशि के स्वामी होते हैं शनि देव | मेष राशि में नीच के और तुला राशि में उच्च के होते हैं | 

शनि का संबंध हड्डियों, जोड़ों और दांतों से भी होता है | शनि की कृपा से आध्यात्मिक विकास भी बहुत तेजी से होता है |

Shani vakri kab honge 2024, वक्री शनि 2024 की तारीख और समय, Shani Vakri 2024 Date and Time, 12 राशियों पर वक्री शनि का क्या असर होगा ?
Shani Vakri Kab Honge



Read in English When will saturn Retrograde in 2024?

आइये जानते हैं की 12 राशि वालो के जीवन में क्या असर हो सकता है वक्री शनि का ?

मेष राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 -

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो मेष राशि वालो के ऊपर बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा, जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, काम काज और परिवार में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभाना पड़ सकता है | अपने पद और मान प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अब पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी | संतान को लेके कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं | मेष राशी के प्रेमियों के जीवन में भी चुनौतियाँ बढ़ जायेंगी, गलतफहमियो के कारण मन परेशान रह सकता है | 

वृषभ राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 -- 

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो वृषभ राशि के लोगो के लिए काम काज में बदलाव ला सकते हैं, नई जिम्मेदारियों में आप उलझ सकते हैं, कभी भाग्य का साथ बहुत मिलेगा तो कभी बिलकुल नहीं मिलेगा | 

आकस्मिक रूप से खर्चे बढ़ सकते हैं, जमीन में निवेश बहुत सोच समझ कर ही करियेगा, साझेदारी में अगर कोई काम करते हैं तो जल्दीबाजी में कोई निर्णय मत लीजियेगा, उग्रता के कारण जीवन साथी और करीबियों से बैर हो सकता है अतः ध्यान रखियेगा | पारिवारिक सुखो में कमी आ सकती है|

वृषभ राशी के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा, विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा |

पढ़िए शनि दोष के लक्षण क्या हैं ?

मिथुन राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो मिथुन राशि के लोगो को अचानक से बड़े उतार -चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है, तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं|  आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे| किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है | अच्छे लोगो के साथ रहेंगे तो लाभ कुछ नया सीखने को मिलेगा और अगर दुष्ट लोगो के साथ रहेंगे तो अब काफी गंभीर समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है |

मिथुन राशी के विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा |

कर्क काशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो कर्क राशि के लोगो को विशेष सावधानी रखना होगी, आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकते हैं, जीवन साथी और करीबियों के साथ मन मुटाव हो सकता है, अनावश्यक वाद-विवाद में फंस सकते हैं, संतान के साथ मन मुटाव हो सकता है | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर अपना व्यापार व्यवसाय बदलना चाहते हैं उन्हें मौका मिलेगा अब |

कर्क राशि के प्रेमियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा अतः सोच समझकर निर्णय लीजिये | किसी पे अँधा विश्वास मत कीजियेगा, अच्छा खाएं,ताजा खाएं और व्यायाम करते रहे |

सिंह राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो सिंह राशी वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, किसी को उधार देने से बचना चाहिए आपको अब| अपनी संगती अच्छी रहेंगे तो अनेक समस्याओ से बच जायेंगे | अगर साझेदारी में कोई काम करते हैं तो पारदर्शिता बना के रखें अन्यथा गलतफहमी के कारण संबंधो में खटास आ सकती है | 

पारिवारिक विवादों से भी गुजरना पड़ सकता है |

कन्या राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो कन्या राशी के शत्रुओ में वृद्धि होगी पर साथ ही शत्रु परास्त भी होंगे इसीलिए कोई चिंता की बात नहीं है पर कार्यो में बाधाओं का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा | कानूनी कार्यो में धन खर्च होने  की संभावना बढ़ेगी | अचानक से किसी बड़ी यात्रा पर जाना हो सकता है | रुका धन प्राप्त होने के योग भी बनेंगे | स्वास्थ्य में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है अतः विशेष ध्यान रखें | कन्या राशि के प्रेमियों के लिए समय मिला जुला रहेगा |

तुला राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो संतान को लेके कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, अगर नया वाहन या जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसके योग बनेंगे | जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है| लोगो के साथ अनावश्यक विवाद में आप फंस सकते हैं अतः ध्यान रखें | अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करना होगी | 

तुला राशी के प्रेमियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है अतः जल्दीबाजी और उग्र होक कोई निर्णय मत लीजियेगा |

वृश्चिक राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 -- 

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो vrischik rashi के लोगो के ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी, कार्य के सिलसिले में यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, भूमि या गाड़ी खरीदने के योग बनेंगे, जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | किसी को उधार देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा | अनैतिक कार्यो से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा किसी कानूनी समस्या में फंस सकते हैं |

धनु राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो धनु राशि के खर्चे बढ़ेंगे, धर्म और सामाजिक कार्यो में धन ज्यादा खर्च हो सकता है, कुछ नया सीखने के लिए समय शुभ रहेगा | भूमि और वाहन खरीदने के योग बनेंगे | पराक्रम बढ़ने से आप जोखिम भरे कार्यो को करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं | जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं उन्हें काफी उतार चढ़ाव का सामना अब करना पड़ सकता है |  संतान को लेके कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | धनु राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा | 

पढ़िए अशुभ शनि के उपाय 

मकर राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 --

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो मकर राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा | आय के स्त्रोत बदल सकते हैं या फिर बढ़ भी सकते हैं | अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है | भूमि में निवेश हो सकता है | अचानक से किसी बड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | अपने आपको किसी बड़े बदलाव के लिए तैयार रखें |

कुम्भ राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 –

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो कुम्भ राशि के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आपके अन्दर साहस बढेगा और साथ ही क्रोध भी बढ़ सकता है, अगर आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा | नौकरी में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है | पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें |

मीन राशि पर Vakri Shani Ka prabhav 2024 –

29 june को जब शनि कुम्भ राशी में वक्री होंगे तो आपके खर्चे बहुत बढ़ जायेंगे साथ ही लम्बे समय के लिए किसी प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं | आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं पर चुनौतियाँ भी बढेंगी | शत्रु बाधा बढ़ेगी पर शत्रु परास्त होंगे | तीर्थ यात्रा, समाज सेवा और धर्म के कार्यो में रूचि बढ़ेगी | नौकरी में बदलाव हो सकता है | मीन राशि के प्रेमियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा |

पढ़िए शनि प्रकोप से बचने के उपाय 

तो इस प्रकार हमने जाना की 29 जून को शनि के कुम्भ राशि में वक्री होने से 12 राशि वालो के जीवन में क्या प्रभाव पड़ सकता है | 

अगर आप अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं, अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं, अपने विवाह के बारे में जानना चाहते हैं, अपने लिए शै उपाय जानना चाहते हैं तो संपर्क करें विश्वसनीय ज्योतिष सेवा के लिए |

अब आइये जानते हैं की अशुभ शनि के लिए कौन से उपाय करने चाहिए ?

  1. शनि चालीसा का पाठ कर सकते हैं |
  2. शनि कवच का पाठ कर सकते हैं |
  3. Hanuman chalisa का पाठ कर सकते हैं |
  4. शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा कर सकते हैं |
  5. शनिवार को जरूरतमंद को जूते चप्पल का दान कर सकते हैं |
  6. सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं |
  7. तेल से शनिदेव का अभिषेक कर सकते हैं |
  8. Shani Shanti Ke Jap Bhi aap karwa sakte hain.

शनिदेव की कृपा से सभी का कल्याण हो, यही शुभ कामना |

|| जय शनिदेव ||

Shani vakri kab honge 2024, वक्री शनि 2024 की तारीख और समय, Shani Vakri 2024 Date and Time, 12 राशियों पर वक्री शनि का क्या असर होगा ?


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933