Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Guru Kab Margi Honge jyotish prediction

$
0
0

Dev guru brihaspati kab margi honge 2025,  गुरु ग्रह कब मार्गी होंगे 2025 में, किन राशि वालो को मिलेगी खुशखबरी, कैसे करें गुरु को मजबूत ?.

एक अत्यंत ही शक्तिशाली ग्रह जब अपनी स्थिति बदलते हैं गोचर में तो उसके असर आसानी से सब तरफ देखने को मिलते हैं | ज्योतिष शाश्त्र के हिसाब से गुरु ग्रह 4 February को दोपहर में लगभग 1:46 बजे मार्गी होंगे वृषभ राशि में | ये अत्यंत ही कल्याणकारी होगा और इसका शुभ फल हमे लोगो के जीवन में देखने को मिलेगा |

ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह का सम्बन्ध धन, भूमि, वैभव, ऐश्वर्य, ज्ञान, अहंकार, सुख-संपदा आदि से होता है इसीलिए गोचर में इसकी स्थिति काफी महत्त्व रखती है |

जिन लोगो को वक्री बृहस्पति के कारण अभी तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था उन्हें मिलेगी राहत, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, रुके काम पुरे होंगे, धन लाभ और भूमि लाभ के योग बनेंगे |

Dev guru brihaspati kab margi honge 2025,  गुरु ग्रह कब मार्गी होंगे 2025 में, किन राशि वालो को मिलेगी खुशखबरी, कैसे करें गुरु को मजबूत ?, margi guru
Guru Kab Margi Honge 2025 jyotish prediction

आइये जानते हैं 12 राशियों पर गुरु के मार्गी होने का क्या असर होगा :

  1. मेष राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से मेष राशि के लोगो के लिए धनागमन के रास्ते खुलेंगे | जो लोग वक्ता है, धर्म गुरु हैं, उनका प्रभाव क्षेत्र बढेगा | धर्म और समाज सेवा के कार्यो में धन अधिक खर्च हो सकता है | जीवनसाथी के साथ अहंकार टकरा सकता है | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | 
  2. वृषभ राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से वृषभ राशिके लोगो के अन्दर नई उर्जा का संचार होगा पर किसी न किसी विषय को लेके उलझने बनी रहेंगी | जो लोग नई नौकरी या फिर नए कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहने वाला है | अति उत्तेजना के कारण आप परेशान रह सकते हैं अतः ध्यान रखें | जहाँ जरुरत न हो वहां अपनी राय देने से बचें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें | नई जिम्मेदारियों के लिए अपने आपको तैयार करें | विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहेगा|
  3. मिथुन राशिफल: 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से मिथुन राशि के लोगो के खर्चे बढ़ेंगे पर निवेश अधिक होगा जिसका फायदा आपको बाद में मिलेगा | उनके रास्ते खुलेंगे जो लोग विवाह करना चाहते हैं | नए लोगो से सम्बन्ध बनेंगे पर किसी पे अँधा विश्वास न करें अन्यथा परेशां होना पड़ेगा | पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी |
  4. कर्क राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से कर्क राशिके लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी पर संघर्षो के बाद | नई चुनौतियाँ आपके जीवन में आएँगी और आप सफलता पूर्वक उनका सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे | तीर्थ यात्रा करने के योग मजबूत होंगे, जो लोग अध्यात्म में प्रवेश करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा, रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | 
  5. सिंह राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से सिंह राशिके लोगो को पदोन्नति मिल सकती है, नाम और यश की प्राप्ति होगी पर काम काज बढ़ने से आप पारिवारिक खुशियों का आनंद पूरी तरह नहीं ले पायेंगे | रुका धन प्राप्त होने के योग भी मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है, जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहेगा | 
  6. कन्या राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से कन्या राशिके लोगो की रचनात्मकता बढ़ेगी, भूमि और वाहन खरीदने के योग मजबूत होंगे | जो लोग किसी प्रकार की साधना करते हैं उन्हें काफी नए अनुभव होंगे | जो लोग समाज सेवा या किसी प्रकार के धार्मिक कार्यो के साथ जुड़े हैं उनकी बहुत तरक्की होगी | आपका धन अनावश्यक रूप से बहुत सी ऐसी कार्यो को सीखने में खर्च होगा जिसकी आपको जरुरत नहीं होगी | अतः उत्तेजना में आके किसी कार्य को करने से बचें | 
  7. तुला राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से तुला राशीके लोगो को आकस्मिक बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए| स्थान परिवर्तन हो सकता है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव अचानक से होगा| जो लोग वैज्ञानिक हैं, किसी भी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी रोमांच से भरा रहेगा |
  8. वृश्चिक राशिफल: 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से वृश्चिक राशिके लोगो के संपर्क काफी बढ़ेंगे, जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें जीवन साथी मिलेगा | पर आपको अपने करीबियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखना होगी क्यूंकि गलतफहमियां काफी बढ़ सकती है | 
  9. धनु राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से धनु राशीके लोगो के ऊपर अनावश्यक जिम्मारियां बढेंगी जिससे आपके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है | किसी को भी उधार देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा धन लम्बे समय के लिए फंस सकता है | लम्बे समय के लिए भूमि में निवेश करने के योग मजबूत होंगे | आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिय पहले से ज्यादा मेहनत कर पाएंगे और उसमे सफलता मिलने योग भी मजबूत होंगे |  
  10. मकर राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से मकर राशिके जो लोग समाज सेवा के कार्य, धर्म के कार्य से जुड़े हैं उन्हें बहुत तरक्की मिलेगी | जो लोग किसी प्रकार की मंत्र साधना, तंत्र साधना, योग साधना करते हैं उन्हें नए अनुभव और उन्नति देखने को मिलेगी | अब आप बहुत कुछ नया सीखेंगे और आपको इस जीवन को लेके नई समझ प्राप्त होगी | भूमि में निवेश करने के योग मजबूत होंगे | 
  11. कुम्भ राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से कुम्भ राशिके लोगो को पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी | आपके अन्दर सफलता प्राप्त करने की ईच्छा प्रबल होगी जिससे आप पहले से बहुत अधिक मेहनत करने लगेंगे | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मौके मिलेंगे | अगर आप अपने अहंकार को नियंत्रित करें तो निश्चित रूप से बहुत तरक्की करेंगे |
  12. मीन  राशिफल : 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से मीन राशिके लोगो का पराक्रम बढेगा, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा| अपने आपको खाली मत रहने दे अन्यथा आप डिप्रेशन में जा सकते हैं, अच्छे लोगो के साथ संगती करें तो आप खूब तरक्की करेंगे| अपनी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए अब आप खूब मेहनत करेंगे और आप सफल भी होंगे, पारिवारिक कलह के कारण आप तनाव में रह सकते हैं समय समय पर |  

तो इस प्रकार हमने देखा की 4 फ़रवरी 2025 को गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से 12 राशि वालो को क्या क्या खुशखबरी मिल सकती है, जीवन में क्या परिवर्तन आ सकता है |

Kaise Karen guru grah ko majboot?

  • Guru grah ko majboot karne ke liye pukhraaj dharan kar sakte hain jyotish se salaah leke.
  • Guru gayatri mantra ka jaap kar sakt hain.
  • Brihaspati ke beej mantra ka jap kar sakte hain.

अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुण्डली के अनुसार जानना चाहते हैं की विवाह कब होगा, वैव्हैक जीवन कैसा रहेगा, भाग्योदय कब होगा, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए, कौन सी पूजा करनी चाहिए, व्यापार या नौकरी में से क्या अच्छा है आदि तो आप ज्योतिष सलाह के लिए संपर्क करें |


Dev guru brihaspati kab margi honge 2025,  गुरु ग्रह कब मार्गी होंगे 2025 में, when will jupiter DIRECT in 2025?, किन राशि वालो को मिलेगी खुशखबरी, कैसे करें गुरु को मजबूत ?. 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Girasoles para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Sapos para colorear


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


Tropa Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Pokemon para colorear