Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal 2025, शुक्र कब बदलेंगे राशि June में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का ?.
शुक्र गोचर June 2025:
आकर्षण शक्ति, प्रेम, रोमांस,भौतिक सुख सुविधाओं, सुन्दरता से जुड़ा ग्रह शुक्र 29 June रविवार को राशी बदलेंगे | शुक्र को अंग्रेजी में वीनस कहते हैं और इसका गोचर बड़े परिवर्तन ले के आता है जीवन में |
कुंडली में मौजूद शुभ और शक्तिशाली शुक्र जातक को एक सफल और सुखी जीवन प्रदान करता है वहीँ कमजोर या ख़राब शुक्र जीवन में खुशियों के लिए तरसा सकता है |
जब भी कोई ग्रह राशी परिवर्तन करता है तो उसका असर हमें देश दुनिया, व्यापार, परिवार, आर्थिक स्थिति, वातावरण और 12 राशियों पर दिखाई देता है |
जानिए किनकी किस्मत खुलने वाली है |
![]() |
Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal |
आइये जानते हैं कब और कितने बजे शुक्र का गोचर होगा वृषभ राशि में?
29 June रविवार को दोपहर में लगभग 13:56 बजे शुक्र मेष राशि से निकल के वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जो की बहुत सी खुशखबरियां लायेगा क्यूंकि वृषभ शुक्र की खुद की राशि है |
इस गोचर से कुछ लोगो को बहुत बड़े लाभ होंगे, कुछ लोगो की किस्मत बदल जाएगी, धन लाभ होगा, प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, कार्य स्थल में उन्नति होगी आदि |
आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या बदलाव हो सकता है ?
मेष राशि(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A):
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशिके जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आपके संपर्क नए लोगो से होंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे | अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा |
शुक्र गोचर June 2025
वृषभ राशि( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, Ee, U, Aa, O, Va, Vi, Vu, Ve, Vo):
29 June को शुक्र के वृषभ राशिमें गोचर से आपको रुका धन प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जो लोग किसी प्रकार के कानूनी अड्चनो से गुजर रहे हैं उनको राहत मिलेगी | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | शत्रु परास्त होंगे | भौतिक सुख पाने की ईच्छा काफी बढ़ जायेगी आपके अन्दर जिससे आप काफी धन खर्च कर सकते हैं मनोरंजन में, यात्राओं में, सुख सुविधा बढाने में |
शुक्र गोचर June 2025
मिथुन राशि( का, की, कु, घा, ड, च, के, को, हा, Ka, Kee, Ku, Gha, D, Chh, Ke, Ko, Ha) :
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मिथुन राशिके लोगो के खर्चे मनोरंजन में काफी बढ़ जायेगे | संतान के ऊपर खर्चा ज्यादा हो सकता है | सट्टा बाजार आपको अपनी और खींच सकता है अतः सावधान रहें | विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा |
शुक्र गोचर June 2025
कर्क राशि( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, Hee, Hoo, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do) :
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से कर्क राशिके जातकों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे | आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | आय के साधनों में वृद्धि होने के योग अच्छे हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनका इन्तेजार ख़त्म होगा | माता के आशीर्वाद से रुके काम पुरे होंगे |
शुक्र गोचर June 2025
सिंह राशि( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Ta, Tee, Too, Te) :
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से सिंह राशिके लोगो को कार्य स्थल में पदोन्नति मिल सकती है | आपके व्यक्तित्त्व में आकर्षण शक्ति का विकास होगा जिससे आप लोगो के बीच अपनी नई अच्छी पहचान बना पायेंगे | आपका पराक्रम भी बढेगा और काम के सिलसिले में यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है |
शुक्र गोचर June 2025
कन्या राशि( टो, पी, पू, प, ष, ण, ठ, पे और पो, To, Pee, Poo, P, Sha, Na, Tha, Pe, Po):
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से कन्या राशिके जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पुरे होंगे | धर्म और सामाजिक कार्यो में आपका योगदान बढेगा | कुछ नया सीखने के योग भी अच्छे बनेंगे | पैतृक संपत्ति का लाभ भी आपको मिल सकता है |
शुक्र गोचर June 2025
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू और ते, Ra, Ree, Ru, Re, Ro, Ta, Tee, Tu, Te):
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से तुला राशिवालो को आकस्मिक बड़ा धन लाभ हो सकता है, विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं अगर आप जाना चाहते हैं तो | आपकी रचनात्मकता और आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ेगी | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ हो सकता है |
शुक्र गोचर June 2025
वृश्चिक राशि ( लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ,Lo, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu):
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से वृश्चिक राशिके लोगो के संपर्क बढ़ेंगे, साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, दोस्तों और जीवन साथी के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे | मनोरंजन और यात्राओं में खर्चे बढ़ सकते हैं |
शुक्र गोचर June 2025
धनु राशि( ये, यो, य, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ,Ye,Yo, ya, Bha, Bhee, Bhu, Dha, Pha, Dha, Bhe) :
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से धनु राशिके लोगो को रुका धन प्राप्त हो सकता है, शत्रु कमजोर होंगे, अगर किसी प्रकार के स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं तो अब राहत मिलेगी | आय के स्त्रोत खुलेंगे,आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | वासनाएं आपको परेशां कर सकती है अतः थोडा ध्यान रखें |
शुक्र गोचर June 2025
मकर राशि(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, Bho, Ja, Jee, Ju, Je, Jo, Kha, khi, Khu, Khe, Kho, Ga, Gi):
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मकर राशिके जातको को सट्टा बाजार या फिर शेयर बाजार में लाभ दिला सकता है | जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले हैं उनको भाग्य का साथ मिलेगा | नौकरीपेशा लोगो को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे | नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है |
शुक्र गोचर June 2025
कुंभ राशि(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, Goo, Ge, Go, Sa, See, Su, Se, So, Da) :
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से कुंभ राशिके जातकों को कुछ नया सीखने को मिलेगा, पारिवारिक खुशियाँ बढेंगी | भाग्य का साथ मिलने से रुके काम पूरे होंगे | नया वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे | जो लोग नया घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी समय शुभ होगा |
शुक्र गोचर June 2025
मीन राशि( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची, Di, Du, Th, Jh, Yn, De, Do, Cha, Chi) :
29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मीन राशिके जातको के पराक्रम में बढ़ोतरी होगी | काम काज के सिलसिले में यात्राओं पर जाना पड सकता है | अकस्मात् धन लाभ के योग भी बनेंगे | छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा |
तो इस प्रकार हमने जाना की 29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या प्रभाव पड़ सकता है |
अगर आप अपने कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आने वाला समय कैसा रहेगा, विवाह कब होगा, कौन से ग्रह बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, क्या उपाय करना चाहिए, कौनसी पूजा करनी चाहिए, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें |
Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal 2025, शुक्र कब बदलेंगे राशि June में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का ?. Venus Transit in Taurus Predictions.