Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Gaay Aur Bachde Ka Jyotish Mahattw

$
0
0
gaay aur bachde ka jyotish mahattw
Gaay Aur Bachde Ka Jyotish Mahattw
गाय को हिन्दुओ में माता की मान्यता मिली है. विज्ञान की दृष्टि से भी गाय बहुत लाभदायक होती है समाज के लिए. गौ मूत्र, गाय का गोबर, गाय से निकलने वाली गंध सभी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. गायो में कामधेनु को दिव्य माना गया है. ये सभी की मनोकामना को पूरी कर सकती है. 
वेदों के अनुसार गाय की चार टांगे ४ वेदों का प्रतिक है.

  • गौ माता की सेवा निश्चित ही भाग्य को जगाता है और बहुत सी समस्याओं से बचाता है. 
  • वैदिक ज्योतिष भी रोज गौ की सेवा करने की सलाह देते हैं. गौ सेवा से दुर्भाग्य जाता रहता है और बाधाओं का नाश होता है और जीवन को आसानी से जीने में मदद मिलती है. 
  • अगर कोई वास्तविक गाय को पालने में समर्थ न हो तो वो गौमाता और बछड़े के मूर्ति या फोटो को शुभ समय मे लगा के भी फायदे उठा सकते हैं. इससे वास्तु दोष भी दूर होता है और भाग्योदय होता है, नवग्रह दोष भी दूर होता है. 
  • अगर कोई व्यापार की समस्या से जूझ रहे हो तो गाय और बछड़े के मूर्ति को अच्छे महुरत में लगाने से मदद मिलती है. 
  • अगर किसी के घर में अनावश्यक कलह होती है तो भी गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो को शुभ महुरत में लगाने से लाभ होता है. 
  • अगर घर में वास्तु दोषों के कारण परेशानी आ रही हो तो भी गाय और बछड़े  की मूर्ति को लगाने से लाभ होता है. गाय को हम गौमाता कहते हैं जो सबका ख्याल रखती है. ये वातावरण के लिए भी बहुत लाभदायक है. गौ मूत्र औषधि रूप में प्रयोग होती है, गाय का गोबर भी बहुत लाभदायक है. 
  • वैदिक शाश्त्रो के हिसाब से गाय में ३३ करोड़ देवी देवताओं का वास होता है. अतः अगर कोई सिर्फ गौ माता की सेवा करे तो भी काफी है. 
  • गाय के दूध को बहुत पवित्र माना जाता है.
  • गाय के दूध से बना दही स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है
  • भगवान् कृष्ण अपना अधिकतर समय गायो के साथ बिताते थे
  • गौमूत्र के द्वारा काले जादू से ग्रस्त जगह को भी शुद्ध किया जाता है. 
  • गाय के गोबर से किसी जगह को लीप के उस स्थान की शुद्धि की जाती है. 
  • गाय की पूजा भाग्वर्धक होती है. 
  • प्रातः काल गौ माता का दर्शन भाग्य जगाता है.
  • अगर किसी को गाय की पूँछ का स्पर्श अचानक हो जाए तो ये बहुत शुभ संकेत होता है. 
  • गाय को भोजन कराना पुन्यकारक है. 
  • गाय की रक्षा करे और खुद को सुरक्षित करे.....
  • गाय की सेवा करके हम भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं आसानी से.

गाय और बछड़े की मूर्ति आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.......

आइये जानते हैं कुछ टोटके गाय से जुड़े:

  • अगर कोई गाय और बछड़े को अपने नए मकान में सबसे पहले प्रवेश कराये तो ये अति शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख, सम्पन्नता का प्रवेश होता है. 
  • अगर कोई व्यक्ति नकारात्मक उर्जा से परेशान हो तो ४० दिन तक उसके ऊपर गौमूत्र का छिडकाव करने से लाभ होता है. 
  • अगर किसी जगह वास्तु दोष हो तो वहां पर गाय और बछड़े की मूर्ति को स्थापित करने से लाभ होता है. 
  • अगर कोई पूजा सफल न हो रही हो तो गौ पूजा से लाभ होता है. 
  • माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गाय की सेवा करना चाहिए. 
शाश्त्रो के हिसाब से गाय के हर भाग में किसी न किसी देवी-देवता का वास होता है इसीलिए इन्हें बहुत पवित्र माना जाता है. 

गाय और बछड़े की मूर्ति और भाग्य:

  1. किसी को गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो भेंट करना शुभ होता है दोनों के लिए. 
  2. घर पर गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो लगाना सुख सम्पन्नता लाता है. पर इन्हें शुभ महुरत में ही लगाना है. 
  3. व्यपार वृद्धि के लिए गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो को दूकान में शुभ महुरत में लगाए. 
  4. घर या दूकान के प्रवेश द्वार पर गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो को लगाने से आने वाले लोग प्रसन्न होते हैं और उनसे सम्बन्ध अच्छे बनते हैं. 
गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो का महत्त्व ज्योतिष के हिसाब से, क्यों लगायें गाय और बछड़े की मूर्ति या फोटो घर, दूकान, ऑफिस आदि में.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933