Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Budh ka kanya rashi me pravesh rashifal in hindi jyotish

$
0
0

Budh ka kanya rashi mai pravesh kab hoga,  बुध के कन्या  राशि में गोचर का राशिफल | अगस्त २०२3 में बुध के राशी परिवर्तन का क्या असर होगा 12 राशियों पर, जानिए लव राशिफल | 

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से बुध 1 october को रात्रि में 8:28 पे सिंह राशि से निकल के अपने उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे जिसके कारण काफी अच्छे बदलाव हमे देखने को मिलेंगे बाजार में, विश्व स्तर पे |

बुध ग्रह का सम्बन्ध व्यापार, वाणिज्य, दिमागी शक्ति, बैंकिंग, तर्क आदि से होता है अतः देश और दुनिया में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं |

अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नए समझौते हो सकते हैं, बाजार में तेजी मंदी देखने को मिलेगी, शेयर मार्किट भी काफी ऊपर –निचे होगा, व्यापारी वर्ग नई नीतियाँ बना के आगे बढ़ेंगे, हरी सब्जियों की पैदावार बढ़ेगी |

Budh ka kanya rashi mai pravesh kab hoga,  बुध के कन्या  राशि में गोचर का राशिफल | अगस्त २०२२ में बुध के राशी परिवर्तन का क्या असर होगा 12 राशियों पर
Budh ka kanya rashi me pravesh rashifal in hindi jyotish

Read in english about Predictions of Mercury transit in virgo on 21 august 2022

बुध ग्रह का मन्त्र है :

|| ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: ||

आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या असर होगा बुध के कन्या राशि में प्रवेश का :

मेष राशिफल:

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से मेष राशिवालो को रुका धन प्राप्त होगा, अगर किसी कानूनी अडचन से गुजर रहे हैं तो राहत मिलेगी, भाई बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे साथ ही परिवार के साथ कहीं घुमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है | आपके अन्दर अनावश्यक इच्छाओं को भी बढ़ाएगा जिसके कारण व्यय बढ़ सकता है | व्यापारी और नौकरी वालो को स्थिरता की और बढ़ने का मौका मिलेगा |

लव राशिफल –मेष राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो अहंकार टकराने से संबंधो में खटास आ सकती है अतः ध्यान रखे |

Watch Video On YouTube

वृषभ राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से वृषभ राशिके लोगो को खुशखबरी मिल सकती है संतान पक्ष से, प्रेमी की तरफ से | विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उनको बड़ा लाभ कमाने का मौका मिलेगा | व्यापारियों को भी अपना काम बढाने का मौका मिलेगा | जो वक्ता है उन्हें भी लाभ मिलेगा |

लव राशिफल – वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ काफी अच्छा समय गुजार सकते हैं, व्यक्तिगत पलो को यादगार बना सकते हैं |

मिथुन राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से मिथुन राशिके लोगो का दिमाग पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छा चलेगा, आप परिवार में सुख सुविधाओं को बढाने के लिए काफी खर्चा कर सकते हैं | माता के आशीर्वाद से रुके काम पुरे होने के योग बनेंगे |

लव राशिफल – मिथुन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो अनचाही समस्याओं से प्रेमियों को गुजरना पड़ सकता है जो की कुछ समय में ठीक भी हो जाएगा |

कर्क राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से कर्क राशिके लोगो का पराक्रम बढेगा, मनोरंजन और व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं | छोटे अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं | परिवार के सहयोग से कोई रुका काम पूरा होने के योग बनेंगे |

लव राशिफल – कर्क राशि के लोगो के प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव होता रहेगा | अपने विचारों को नियंत्रित रखेंगे तो अपने प्रेमी के साथ जीवन का आनंद उठा सकते हैं |

सिंह राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से सिंह राशिके लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होने के योग मजबूत होंगे, आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी, व्यापारियों का लाभ बढेगा, आपके सहयोग से दुसरे लोगो को भी  जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा |

लव राशिफल- सिंह राशी के लव लाइफ की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ सम्बन्ध को बैलेंस करके चलने की कोशिश करेंगे | 

कन्या राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से कन्या राशिके लोगो को विशेष फायदा होगा | आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए और अधिक प्रयास करेंगे, अपने कारोबार को बढाने के लिए नई नीतियाँ बना पायेंगे, नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे जिससे व्यस्तता बढ़ जायेगी | आपको अब समाज में पद प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है |

तुला राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से तुला राशिके लोग समाज सेवा में ज्यादा समय दे सकते हैं, किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं | कम समय के लिए निवेश करने का सही मौका मिलेगा, रुके काम भी पुरे होंगे |

लव राशिफल-तुला राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा |

वृश्चिक राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से वृश्चिक राशिके लोगो के आय के स्त्रोत खुलेंगे, रुके काम पुरे होंगे, अधूरी इच्छाओ को पूरा करने का मौका मिलेगा | परन्तु आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने के जरुरत होगी| जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य में लगे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे |

लव राशिफल- वृश्चिक राशि के प्रेमियों के बीच अहंकार के कारण परेशानी आ सकती है अतः ध्यान रखें | 

धनु राशिफल :

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से धनु राशिके लोगो के संपर्क बढ़ेंगे, नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, व्यापारियों को लाभ मिलेगा, आप कोई नया कार्य भी किसी के सहयोग से शुरू कर सकते हैं | जो लोग विवाह करने के इच्छुक है उनके रास्ते खुलेंगे |

लव राशिफल-धनु राशि के प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा, ग़लतफ़हमीयों के कारण आपके सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं | 

मकर राशिफल : 

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से मकर राशिके लोग सामाजिक सेवा के कार्यो में अधिक व्यस्त रह सकते हैं | पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा | अगर लम्बे समय से कहीं पे धन फंसा हुआ है तो अब आपको वापस मिल सकता है | आपके अन्दर ख्वाहिशे बढ़ जायेंगी जिसके कारण आप परेशां भी रह सकते हैं | जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी संगती का ध्यान रखें |

लव राशिफल – मकर राशी के प्रेमियों को उतार चढ़ाव से गुजरना होगा प्रेम सम्बन्ध में | कभी अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय गुजारेंगे तो कभी मन मुटाव बढेगा | 

कुम्भ राशिफल : 

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से कुम्भ राशिवालो को अचानक से कोई बड़े परिवर्तन से गुजरना पड़ सकता है व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में परन्तु आपको इस परिवर्तन से लाभ होगा अतः घबराने की जरुरत नहीं है | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं वो अगर जल्दी न करें तो लाभ कमा सकते हैं |

लव राशिफल –कुम्भ राशि के लव लाइफ की बात करें तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे | 

मीन राशिफल:

1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से मीन राशीके लोगो के संपर्क बहुत बढ़ेंगे साथ ही परिवार के साथ भी आप अच्छा समय बिता सकते हैं | जो लोग विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं उनके रास्ते खुलेंगे | किसी के सहयोग से आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं | 

लव राशिफल- मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा | गलतफहमियो के कारण समस्या आ सकती है अतः ध्यान रखें |

तो इस प्रकार हमने जाना की 1 october 2023 को बुध के कन्या राशि में गोचर से 12 राशि के लोगो के जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं |

अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आपके जीवन में क्या हो सकता है, वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, करियर कैसा रहेगा, प्रेम जीवन कैसा रहेगा, बीमारियों से कैसे बचे, भाग्यशाली रत्न कौन से हैं, कौन सी पूजा करनी चाहिए आदि तो आप ज्योतिष से संपर्क करें |

Budh ka kanya rashi mai pravesh kab hoga,  बुध के कन्या  राशि में गोचर का राशिफल | Mercury transit in virgo rashifaloctober 2023 में बुध के राशी परिवर्तन का क्या असर होगा 12 राशियों पर, जानिए लव राशिफल | 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


Tropa Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Pokemon para colorear


Sapos para colorear


Tagalog Love Quotes – Nagmamahal


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.