Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Shukra ka singh raashi me gochar rashifal

$
0
0

Shukra ka gochar singh Rashi mai kab hoga, शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश का राशिफल हिंदी ज्योतिष अनुसार, लव राशिफल, Venus Transit in july Leo 2023.

शुक्र ग्रह 02 October 2023, सोमवार को  रात्री में 12:43  बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे | इसका असर हमे सब तरफ देखने को मिलेगा परन्तु कुछ लोगो के जीवन में बड़े परिवर्तन होंगे |

वैदिक ज्यो|तिष  के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, विलासिता, सौंदर्य, रोमांस, आकर्षण शक्ति का कारक है । सिंह राशि में शुक्र शत्रु राशि के होते हैं जिसके कारण लोगो के प्रेम जीवन, में कमाई में, विलासिता में काफी बदलाव हो सकते हैं |

Shukra ka gochar singh Rashi mai kab hoga, शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश का राशिफल हिंदी ज्योतिष अनुसार, लव राशिफल, Venus Transit in july Leo 2023.
Shukra ka singh raashi me gochar rashifal

शुक्र प्रेम, सौंदर्य और धन का ग्रह है। जब यह सिंह राशि में गोचर करता है, तो यह रचनात्मकता, रोमांस और आत्म-अभिव्यक्ति में वृद्धि का समय ला सकता है। सिंह एक अग्नि चिन्ह है, इसलिए यह जुनून, उत्साह और रचनात्मकता से जुड़ा है। सिंह राशि में शुक्र हमें अधिक आत्मविश्वासी और मिलनसार महसूस करा सकता है, और इससे नए रोमांटिक रिश्ते या हमारी रचनात्मकता को व्यक्त करने के अवसर भी मिल सकते हैं।

हालाँकि, सिंह राशि में शुक्र का संबंध नाटक, अहंकार और आत्म-भोग से भी हो सकता है। यदि हम सावधान नहीं हैं, तो हम खुद को सतही रिश्तों में फंसते हुए या अपनी भावनाओं के आधार पर जल्दबाजी में निर्णय लेते हुए पा सकते हैं।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का विशिष्ट प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली के आधार पर अलग-अलग होगा। यदि आप सिंह राशि के हैं, तो आप अन्य राशियों के लोगों की तुलना में इन प्रभावों को अधिक तीव्रता से अनुभव कर सकते हैं।
Venus Transit in LEO impacts check predictions in detail

आइये जानते हैं 12 राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं ?

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से मेष राशिफल :

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से मेष राशिके प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उनको भी सावधान रहने की जरुरत है | कला क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए समय अच्छा रहेगा| जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | इस समय आपको किसी पे भी अँधा विश्वास नहीं करना है | जीवन साथी के ऊपर काफी खर्चा हो सकता है |

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से वृषभ राशिफल :

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से वृषभ राशिके लोगो का खर्चा घर और वाहन के रखरखाव में ज्यादा हो सकता है | आपको अब किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए | आपके अन्दर भौतिक सुखसुविधाओ को बढाने को लेके इच्छाएं बढ़ जायेंगी जिसके कारण आप अनावश्यक रूप से खर्चा कर सकते हैं | परिवार में कलह के कारण भी मन परेशान रह सकता है | व्यापारियों के आय को बढ़ाएगा ये गोचर और साथ ही खर्चा भी बढ़ाएगा |

Watch Video Here

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से मिथुन राशिफल :

2 अक्टूबर 2023को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से मिथुन राशिके लोगो को अपनी क्षमता अनुसार मेहनत का फल मिलने में समस्या आएगी जिसके कारण निराशा जाग सकती है | छोटे भाई बहनों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं | प्रेमियों के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा, किसी न किसी कारण से ब्रेकअप होने की सम्भावना है अतः ध्यान रखें | 

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से कर्क राशिफल :

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से कर्क राशिके लोगो को काफी समस्याओं से राहत मिलेगी, प्रेमी के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे और मजबूत होंगे, विद्यार्थियों के लिए समय शुभ होगा | परन्तु बड़े भाई के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकत हैं  | आय के साधनों में समस्याओं का सामना करते हुए सफलता प्राप्त होगी | 

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से सिंह राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशिमें गोचर से विलासिता का जीवन जीने की  और आपका रुझान बढेगा जिसके कारण खर्चे भी बढ़ेंगे | आपको नई जिम्मेदारियों को लेने के लिए तैयार हो जाना चाहिए जो आपको नाम और यश भी प्रदान करेगा |  रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी, आप लोगो से ज्यादा मिलेंगे और नए सम्बन्ध बना पायेंगे, अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के अवसर आपको मिलेंगे, आपके जोश, उत्साह और रचनात्मकता में वृद्धि होगी, 

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से कन्या राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से कन्या राशिके लोगो के खर्चे बहुत बढ़ जायेंगे | आप ऐशो आराम में , घूमने में काफी धन खर्च कर सकते हैं | साथ ही कुछ नया सीखने में भी आप रूचि ले सकते हैं | जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | कन्या राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा |

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से तुला राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से तुला राशि  के लोगो के जीवन में अचानक से परिवर्तन  हो सकते हैं जैसे किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकता है, आय के स्त्रोत खुल सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | कला जगत के क्षेत्र से जुड़े लोगो को काफी फायदा हो सकता है |

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से वृश्चिक राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से वृश्चिक राशिके लोगो के काम काज में काफी बढ़ोतरी होगी, नई जिम्मेदारियां बढेंगी, नए संपर्क बढ़ेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | आपको इस बात का ध्यान रखना है की आपको किसी पे भी अँधा विश्वास नहीं करना है  धोखा मिलने की सम्भावना है | प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं |

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से धनु राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से धनु राशिके लोगो को सामाजिक कार्यो में सहयोग करने के योग मजबूत होंगे | आय के स्त्रोत खुलेंगे, किसी खास परिचित से मिलने के योग बनेंगे | प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा, मनमुटाव बढ़ सकते हैं अतः ध्यान रखें |

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से मकर राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से मकर राशिके लोगो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है | अकस्मात् बदलाव के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, कहीं से रुका धन प्राप्त हो सकता है | प्रेमियों को एक दुसरे से संयमित व्यवहार करना चाहिए अन्यथा सम्बन्ध बिगड़ सकते  हैं | 

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से कुम्भ राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से कुम्भ राशिके लोगो के संपर्क बहुत बढ़ेंगे और इसका लाभ आपको व्यापार में मिलेगा| किसी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं आय बढाने के लिए | प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं | अपने छोटे भाई बहनों के साथ व्यवहार करते समय संयम बरते अन्यथा वाद विवाद हो सकता है | किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी रखें |

शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से मीन राशिफल : 

2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से मीन राशिके लोगो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है | आपको किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए | विपरीत लिंग से वाद विवाद में आप फंस सकते हैं अतः सावधानी रखें | अचानक से किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं अतः अपने आपको तैयार रखें |मीन राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा | 

तो इस प्रकार हमने देखा की 2 अक्टूबर 2023 को शुक्र के सिंह राशि में गोचर से 12 राशी वालो के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | 

अगर आप अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं, अपने भाग्य के बार में जानना चाहते हैं, अपने विवाह के बारे में जानना चाहते हैं, अपने लव लाइफ के बारे में जानना कहते हैं, अपने स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान चाहते हैं तो वैदिक ज्योतिष मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें |


  • अपने जन्म कुंडली अनुसार जानिए अपने लिए सही रत्न |
  • अपने जन्म कुंडली अनुसार जानिए अपने लिए अपने लिए सही पूजा |
  • अपने जन्म कुंडली अनुसार जानिए ख़राब समय, अच्छा समय और आसान ज्योतिषीय उपाय |

when will Venus Transit in Leo 2023, शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश का राशिफल हिंदी ज्योतिष अनुसार, लव राशिफल |


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1933

Trending Articles


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


Best Crush Tagalog Quotes And Sayings 2017


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Sapos para colorear


tagalog love Quotes – Tiwala Quotes


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Pamatay na Banat and Mga Patama Love Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.