Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1932

Mangal Ka Tula Rashi Mai Gochar Ka Fal

$
0
0

मंगल का तुला राशि में गोचर कब होगा,क्या होगा असर १२ राशियो पर,  जानिए मंगल के तुला राशी में प्रवेश का प्रभाव |

शक्ति, जोश, उत्तेजना से सम्बंधित रखने वाला ग्रह मंगल राशि परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण लोगो के जीवन में और वातावरण में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे | 

मंगल का सम्बन्ध जीवन शक्ति, शारीरिक उर्जा, सहनशक्ति, इच्छाशक्ति, साहस आदि से होता  है |

मंगल 3 october मंगलवार को शाम को 5:12 पे तुला राशि में प्रवेश करेंगे | तुला राशी के स्वामी शुक्र है अतः अब मंगल शुक्र के राशि में आएंगे और जीवन में संतुलन बनाने में मदद करेंगे |

इस गोचर से रिश्तो में सुधार होगा विशेषकर उन लोगो के जो की किसी कारणवश समस्या से गुजर रहे हैं | लोगो की रचनात्मकता को बढ़ेगी, बाजार में क्रियाशीलता बढ़ जायेगी | लोग अपने शौक और मनोरंजन में ज्यादा खर्चा करेंगे | 

मंगल का तुला राशि में गोचर कब होगा,क्या होगा असर १२ राशियो पर,  जानिए मंगल के तुला राशी में प्रवेश का प्रभाव |
Mangal Ka Tula Rashi Mai Gochar Ka Fal

Read in English About Predictions of Mars Transit In Libra

आइये जानते हैं की मंगल के तुला राशि में गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?


मेष राशिफल :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से मेष राशि के लोगो के समपर्क बढ़ेंगे, व्यापारियों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा परन्तु वैवाहिक जीवन में संकट उत्पन्न कर सकता है | जो लोग नौकरी में हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है या फिर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है | मेष राशि के लोगो में उर्जा बढ़ने से आक्रामकता भी बढती हुई नजर आएगी | जीवन साथी के साथ व्यवहार करते समय संयम बरतें, यात्रा करते समय सावधानी बरते |

वृषभ राशि :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो की शक्ति बढ़ेगी, रुका धन प्राप्त होगा, भूमि में निवेश करने के योग बनेंगे | आपको इस बात का भी ध्यान रखना है की आपके अन्दर अनैतिक विचार उत्पन्न होंगे जिसके कारण आप किसी समस्या में फंस सकते हैं अतः अपने विचारो पर ध्यान रखें और नियंत्रण भी | जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | किसी यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे | 

Watch Video Here

मिथुन राशि:

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से मिथुन राशि जो लोग कला जगत से जुड़े है, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है | आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या फिर जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनको मौके मिलेंगे |  विद्यार्थियों के लिए समय काफी जोश बढाने वाला होगा, आपके अन्दर नई उर्जा बनेगी जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे | अहंकार के कारण प्रेमियों के बीच अनबन हो सकती है अतः ध्यान रखें | जो लोग शेयर बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे |

कर्क राशिफल :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से कर्क राशि के जो लोग भूमि या घर या वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए शुभ समय बनाएगा | नौकरीपेशा लोगो के ऊपर नई जिम्मेदारियां आएँगी और आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करके नाम और यश भी प्राप्त करेंगे | पारिवारिक क्लेश के कारण मानसिक तनाव बना रह सकता है | संतान के कारण परेशानी में आ सकते हैं| व्यापारियों के लिए समय उन्नतिकारक रहेगा | 

सिंह राशि:

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो के पराक्रम में वृद्धि होगी, समाज सेवा और धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे | आपके अन्दर ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बढेगा जिससे आप चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और साथ ही अपनी कमजोरियों को भी दूर कर पायेंगे | भाई बहनों के साथ संबंधो में उतार चढ़ाव ज्यादा नजर आएगा आपको | संयमित व्यवहार करें तो सब अच्छा रहेगा | 

कन्या राशि :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से  कन्या राशि के लोग अब आक्रामक हो सकते हैं जिससे अनावश्यक वाद-विवाद बढेगा, अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे | स्वास्थ्य में आकस्मिक बदलाव आपको परेशां कर सकता है | हालांकि आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप नई चुनौतियों को स्वीकार कर पाएंगे | अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको प्रसन्नता देगा | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं या वक्ता हैं उनके लिए समय विशेष फलदाई रहेगा |

तुला राशि :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से  तुला राशि के लोगो में रचनात्मकता बढ़ेगी, आत्मविश्वास बढेगा, नए लोगो से आपके संपर्क बढ़ेंगे| जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करना चाहते हैं या फिर नए व्यापार की शुरुआत करना चाहत हैं तो उसके लिए समय शुभ रहेगा |नए वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे |

वृश्चिक राशि :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | लम्बे समय के लिए निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा | वृश्चिक राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी | किसी को उधार देने से बचें तो अच्छा रहेगा | किसी भी प्रकार के बहस से और झगड़ो से दूर रहें अन्यथा फंस सकते हैं | 

धनु राशि:

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से  धनु राशि के लोगो के लिए जहाँ धन की आवक को बढ़ाएगा वहीँ दूसरी और खर्चे के रास्ते भी खोल देगा | अतः इस समय का उपयोग आप निवेश के लिए कर सकते हैं | जो लोग कला जगत से जुड़े हैं , शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें काफी लाभ होगा |  आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे | छात्रों के लिए समय काफी उर्जा से भरा हुआ रहेगा |

मकर राशि :

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो को मान, सम्मान पदोन्नति मिल सकती है |आपके अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए आप अब कदम उठाएंगे | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे | स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी के लिए भी समय अनुकूल रहेगा | माता का सहयोग प्राप्त होगा पर उनके स्वास्थ्य को लेके चिंता भी उत्पन्न हो सकती है | नौकरीपेशा लोगो को पदोन्नति मिल सकती है | 

कुंभ राशि:

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से कुंभ राशि के लोगो को पैतृक संपत्ति के मामलो में सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे| धर्म और समाज सेवा के कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी | जो लोग कुछ नया सीखना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा | परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं | आपके अन्दर रचनात्मकता बढ़ेगी जिससे काम काज में सफलता मिलेगी | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

मीन राशि:

3 october को मंगल के तुला राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो के जीवन में अचानक से बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं | स्वास्थ्य में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्यो से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल और उन्नतिकारक रहेगा | आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए कदम उठाएंगे | आपको अब ये ध्यान रखना है की उत्तेजना में आके किसी से आप बहस न करें अन्यथा अशांति के कारण परेशां होना पड़ेगा |

तो इस प्रकार हमने जाना की 3 October को मंगल के तुला राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है |

अगर आप अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए कामकाजी जीवन के बारे में अपनी कुंडली के अनुसार |
  • जानिए कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन|
  • जानिए अपने लिए भाग्यकारक रत्न के बारे में |
  • जानिए कौन सी पूजा आपके लिए उपयुक्त है |

मंगल का तुला राशि में गोचर कब होगा,क्या होगा असर १२ राशियो पर,  जानिए मंगल के तुला राशी में प्रवेश का प्रभाव |


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1932