Quantcast
Channel: online jyotish, April 2025 jyotish, jyotish sansar, best jyotish, Janm kundli, Jyotish updates
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1931

Shardiya Navratri Aur Jyotish

$
0
0
Kab se shuru honge Shardiya Navratri 2023, शारदीय नवरात्रीऔर ज्योतिष,क्या करे सफलता के लिए, जानिए ग्रहों की चाल, घट स्थापना कैसे करें|

एक और शक्तिशाली समय आ रहा है जिसमे की हम शक्ति की आराधना कर सकते हैं, माँ दुर्गा की पूजा कर सकते हैं अपने उज्जवल भविष्य के लिए. ये दिन माँ की पूजा और उनके अवतारों की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन होते हैं.
Kab se shuru honge Shardiya Navratri 2023, शारदीय नवरात्री और ज्योतिष,क्या करे सफलता के लिए, जानिए ग्रहों की चाल.
Shardiya Navratri Aur Jyotish

देखा जाए तो साल में 4 नवरात्री आती है , उनमे 2 गुप्त नवरात्रियाँ होती है , साधारणता चैत्र मास की नवरात्री और शारदीय नवरात्री प्रसिद्ध है. इन 9 दिनों में पूजा का विशेष महत्तव होता है कोई भी व्यक्ति अपनी किसी विशेष अभिलाषा को पूरी करने के लिए साधना कर सकता है.

जो लोग पूरे साल भर विशेष पूजा नहीं कर पाते हैं उनको इन 9 दिनों में जरुर पूजा आराधना करना चाहिए. तांत्रिक, अघोरी , संत, महात्मा, अध्यात्मिक साधक गण आदि पुरे साल नवरात्रीयों का इन्तेजार करते हैं अपनी साधना को सफल करने के लिए , अपनी साधना को गति देने के लिए.

Read about when is Shardiya navratri in 2023?

साधारण लोग भी इन दिनों का लाभ बहुत आसानी से उठा सकते हैं. माता बहुत कृपालु है, दयालु हैं और अपने भक्तो का कल्याण करने के लिए तत्पर है, वो जगदम्बा हैं, जगत जाननी है, उनसे किसी भी प्रकार का भय नहीं रखना चाहिए और निर्भय हो के उनको पुकारना चाहिए बिना किसी दिखावे के , वो अवश्य सुनेंगी और कल्याण करेंगी. पढ़िए Navdurgaao Ki shakti.

2023 शारदीय नवरात्री की तारीख:

इस साल 15 अक्टूबर रविवार से 23 अक्टूबर तक नवरात्री रहेगी. इस समय कोई भी साधना द्वारा जीवन को सुगम बनाने के लिए साधना , पूजा पाठ कर सकते हैं.

DateTithiGoodess to Worship
15 अक्टूबर Pratipadaघट स्थापना और देवी शैलपुत्री पूजा 
16अक्टूबरDwitiyaदेवी ब्रह्मचारिणी पूजा 
17 अक्टूबरTritiyaदेवी चंद्रघंटा पूजा 
18 अक्टूबरChaturthiदेवी कुष्मांडा पूजा 
19 अक्टूबरPanchmiदेवी स्कंदमाता पूजा 
20 अक्टूबरShashti देवी कात्यायनी पूजा 
21 OctoberSaptmiदेवी कालरात्रि पूजा 
22 OctoberAshtmiदेवी महागौरी पूजा
और दुर्गा अष्टमी पूजा 
23 OctoberNavmiमाता सिद्धिदात्री पूजा 

आइये जानते हैं ग्रहों की चाल कैसी रहेगी नवरात्री में:

  • गोचर में सूर्य और बुध साथ में बैठे है जिससे बुधादित्य योग बना रहेगा जो की साधना के लिए उत्तम वातावरण निर्माण कर रहा है|
  • बुध ग्रह उच्च के रहेंगे जो की सभी के लिए लाभदायक रहेंगे |
  • गुरु मित्र राशि मेष में रहेंगे जिससे साधना करने के लिए उत्तम वातावरण का निर्माण होगा |
  • शुक्र इस समय शत्रु राशि में रहेंगे जिसके कारण कुछ लोगो के व्यक्तिगत सुखो में कमी आएगी |
  • शनि स्व राशि कुम्भ में रहेंगे |
  • राहू शत्रु राशि में रहेंगे |
  • केतु की शुभता साधना में काफी सहायक रहेगी.
अतः ये नवरात्री अध्यात्मिक, भौतिक उन्नति और भागोयोदयहेतु साधना के लिए उपयुक्त है. इन ९ दिनों में हम सभी अपने जीवन को सुखी और संपन्न करने हेतु साधना कर सकते हैं.

घट स्थापना की सामग्री/कलश स्थापना की सामग्री (Navratri Ghatsthapana):

लाल रंग का आसन, मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, अक्षत अर्थात साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, मौसमी फल-फूल, फूलों की माला, चौकी आदि |

कैसे करें नवरात्रि में कलश स्थापना ? (Shardiya Navratri Ghatsthapana Vidhi):

  1. नवरात्रि के पहले दिन अर्थात प्रतिपदा को सुबह दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होक घट स्थापना वाले जगह को अच्छी तरह साफ़ कर लीजिये 
  2. एक मिटटी का पात्र लीजिये जिसे की घट कहते हैं, इसमें मिटटी डाल दे और जौ डाल दीजिये, अब इसमें फिर से थोड़ी मिटटी डालें और फिर से थोड़े जौ डाल दीजिये  और थोडा जल छिड़क दीजिये |
  3. घट के ऊपर एक मौली या कलावा बाँध दीजिये |
  4. अब कलश लीजिये उसपे एक स्वस्तिक बना दीजिये, उसपे जल, सुपारी, अक्षत, सिक्का और दूर्वा डाल दीजिये |कलश में 5 अशोक या फिर आम के पत्ते रखें और फिर उसके ऊपर एक नारियल पर चुन्नी या लाल कपडा लपेट कर फिर उसपे रक्षा सूत्र बाँध कर कलश के ऊपर रख दीजिये |
  5. अब ईशान कोण में घट रखके उसके बीचोबीच कलश की स्थापना करें |
  6. अब आप सबसे पहले गणेश पूजन करें और फिर अन्य देवताओं का पूजन करें कलश पे, धुप, दीप नैवेद्य आदि अर्पित करें  और दैनिक पूजन चलने दे, रोज थोडा पानी भी घट पे छिड़क दिया करें |

इस प्रकार आसानी से कर सकते हैं घट स्थापना घर पे |


शारदीय नवरात्री में क्या करना चाहिए सफलता के लिए?

  1. दुर्गा शप्तशती का पाठ नियमित करे इससे लाभ होगा.
  2. अगर आपको ज्यादा समय नहीं मिलता है तो कम से कम रोज माता के 108 नामो का जप जरुर करे सुबह और शाम को
  3. अगर आपको किसी नकारात्मक उर्जा से परेशानी है तो देवी कवच का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा. पढिये काले जादू से सुरक्षा
  4. कुंवारी कन्याओं का पूजन करे और उनको प्रसन्न करे, उनका आशीर्वाद ले.
  5. आप घर, ऑफिस, फैक्ट्री आदि में श्री यन्त्र, महाकाली यन्त्र, दुर्गा यन्त्र आदि की स्थापना भी कर सकते हैं.
  6. रोज गूगल की धुनी देना भी अति लाभदायक होगा.
  7. इस समय वशीकरण साधनाएंभी होती है. 
जीवन को सफल बनाने के कोई भी मौके छोड़ना नहीं चाहिए, स्वस्थ जीवन जिए, सुखी जीवन जियें, सफल जीवन जियें माँ की कृपा के साथ. 
जय माँ जगदम्बा
Navratri ke achuk prayogKab se shuru honge Shardiya Navratri 2023, शारदीय नवरात्री और ज्योतिष,क्या करे सफलता के लिए, जानिए ग्रहों की चाल, घट स्थापना कैसे करें|

Viewing all articles
Browse latest Browse all 1931

Trending Articles


Girasoles para colorear


mayabang Quotes, Torpe Quotes, tanga Quotes


Tagalog Quotes About Crush – Tagalog Love Quotes


OFW quotes : Pinoy Tagalog Quotes


Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


Tagalog Quotes To Move on and More Love Love Love Quotes


5 Tagalog Relationship Rules


Best Crush Tagalog Quotes And Sayings 2017


Re:Mutton Pies (lleechef)


FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


Sapos para colorear


tagalog love Quotes – Tiwala Quotes


Break up Quotes Tagalog Love Quote – Broken Hearted Quotes Tagalog


Patama Quotes : Tagalog Inspirational Quotes


Pamatay na Banat and Mga Patama Love Quotes


Tagalog Long Distance Relationship Love Quotes


BARKADA TAGALOG QUOTES


“BAHAY KUBO HUGOT”


Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.